थिएटर के बाहर नजर आईं तृषा
अभिनेत्री तृषा कृष्णन आज गुरुवार को चेन्नई के रोहिणी थिएटर में 'जन नायकन' देखने के लिए पहुंचीं। थिएटर जाते हुए एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तृषा वेस्टर्न लुक में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
करीब सात महीने की देरी से रिलीज हुई 'जन नायकन'
एच विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म 'जन नायकन' थलापति विजय की आखिरी फिल्म है, क्योंकि अब वे पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं। इस फिल्म को इसकी मूल रिलीज डेट से करीब सात महीने बाद रिलीज किया गया है। दरअसल, सेंसर बोर्ड से हरी झंडी नहीं मिलने के चलते फिल्म की रिलीज अटकी रही। इस बीच फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई थी। लंबे इंतजार के बाद आखिर दर्शक इसे सिनेमाघरों में देख पा रहे हैं। बता दें कि जोसेफ विजय की फिल्म 'जन नायकन' का हिंदी में नाम 'जन नेता' है।
Jana Nayagan X Review: महफिल लूट ले गए विजय; 'जन नायकन' पर नेटिजंस का सीटी मार रिएक्शन; जानिए क्या बोले?
फिल्म की स्टारकास्ट
'जन नायकन' में विजय के अलावा पूजा हेगड़े हैं। साथ ही बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय को इस फिल्म के लिए करीब 220 करोड़ से 275 करोड़ रुपये फीस दी गई है। अगर रिपोर्ट्स में दिए गए फीस के आंकड़ों पर भरोसा करें तो विजय भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए हैं।