'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' की रिलीज के बाद काफी असर पड़ा है। हालत यह है कि अब यह फिल्म लाखों में सिमट चुकी है।
- पहले वीक 'वेलकम टू द जंगल' ने 93.15 करोड़ रुपये कमाए थे।
- दूसरे वीक फिल्म ने 31.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
- अब तीसरे वीक में यह लाखों में सिमट गई है।
- कल सोमवार को 18वें दिन फिल्म का कलेक्शन 55 लाख रुपये रहा था।
19वें दिन 'वेलकम 3' ने कितने कमाए?
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में बीते दिन के मुकाबले आज मामूली इजाफा देखा गया है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने आज 19वें दिन 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 130.76 करोड़ रुपये हो चुका है।
अल्फा का कितना रहा कलेक्शन?
यह यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। एक्शन है, इमोशंस हैं, सस्पेंस है और ड्रामा है। मगर, फिल्म दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई है। आलम यह है कि फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये क्लब में नाम दर्ज करा पाना भी मुश्किल लग रहा है।
- बीते दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने 75 लाख रुपये कमाए थे।
- वहीं, आज मंगलवार को 12वें दिन का कलेक्शन 73 करोड़ रुपये है।
- यही स्थिति रही तो जल्द ही यह टिकट खिड़की से विदा ले सकती है।
- इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं।