आलिया ने शेयर की तस्वीरें
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें देखा जा सकता है कि वह कालीन पर बैठकर पोज दे रही हैं। एक तस्वीर में वह शाहरुख खान के साथ पोज दे रही हैं। एक और तस्वीर में वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं।
आलिया ने लिखी पोस्ट
आलिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है '2016 की शुरुआत सामान्य रही। मेरे पसंदीदा को-एक्टर के साथ शूटिंग के कुछ पल। बहुत सारा प्यार। बद्री के साथ तम्मा-तम्मा की शूटिंग। गोल्डन टेंपल में सुनहरी यादें। मेरी प्यारी परी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुझे कुछ जरूरी गॉसिप दे रही है। एले 2016 कवर शूट। कोल्डप्ले बर्लिन 2016 !'
आलिया भट्ट, परिणीति चोपड़ा, सोनी राजदान
- फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
सेलेब्स ने किए कमेंट
इन तस्वीरों को कई लोगों ने पसंद किया है। इस पर सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा है 'एक साल में बहुत कुछ हुआ।' परिणीति चोपड़ा ने लिखा 'यह हमारी भाषा की शुरुआत थी, प्यारी। याद करो।' आलिया की मां सोनी राजदान ने लिखा 'क्या बात है। सभी बहुत खूबसूरत हैं।'
किस फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट?
आपको बता दें कि आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आ सकते हैं। वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल होंगे।