फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: मां बनने से पहले कियारा के घर आलिया भट्ट ने भेजा स्पेशल गिफ्ट, ‘मॉम टू बी’ ने जताया आभार

Wed, 04 Jun 2025 05:27 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Sends Gift To Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली है। हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भटट् ने उनके लिए खास तोहफा भेजा है और संदेश भी लिखा है। आइए जानते हैं। 

विज्ञापन
कियारा आडवाणी और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री कियारा आडवाणी इस समय प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस की झलक दर्शकों को मेट गाला फैशन इवेंट के दौरान दिखी थी, जिसमें उन्होंने अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लिया था। अब अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मॉम टू बी को एक प्यारा सा गिफ्ट भेजा है। इसे कियारा ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है। आइए जानते हैं आलिया के गिफ्ट के बारे में। 

विज्ञापन


आलिया ने भेजा बच्चों के लिए सामान
अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट द्वारा भेजे गए गिफ्ट को शेयर किया है, जिसमें होने वाले बेबी के लिए कुछ कपड़े और सामान दिख रहे हैं। इसके साथ आलिया ने एक नोट भी भेजा है। इस स्टोरी को साझा करते हुए मॉम टू बी अभिनेत्री ने लिखा कि धन्यवाद मम्मा आलिया भट्ट। 

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life: पिता कमल हासन की फिल्म के लिए श्रुति ने किया ये काम, कहा- पता नहीं कितनी बेटियां ये कर पाती हैं
विज्ञापन





आलिया ने लिखा प्यारा नोट
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जो गिफ्ट भेजा है, उसके साथ एक नोट भी शेयर किया है। उस नोट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘प्यारी कियारा, जैसे ही आप इस शानदार नए चरण में कदम रखती हैं, मैं आपको सबसे ज्यादा प्यार भेज रही हूं। मुझे पता है कि यह सफर कितना सुंदर और खूबसूरती से थका देने वाला हो सकता है, इसलिए मैंने आपके लिए एक आरामदायक और छोटी सी चीज तैयार की है, जिसे बहुत प्यार और देखभाल के साथ बनाया गया है। इसका आनंद लें। ढेर सारा प्यार, आलिया।’



आलिया भट्ट के बारे में 
आलिया भट्ट के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल एक फिल्म ‘अल्फा’ कर रही हैं। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, इसमें आलिया एक स्पाई का रोल करती दिखेंगी। साथ ही आलिया इसमें एक्शन भी करेंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा शरवरी वाघ भी नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें