फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB IPL Victory: जीत के बाद ट्रॉफी लेकर बेंगलुरु पहुंची आरसीबी, फैंस का क्रेज देख इमोशनल हुईं अनुष्का

Wed, 04 Jun 2025 04:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anushka On RCB Victory Parade: पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी अपने होम टाउन बेंगलुरु पहुंची है। जहां फैंस ने टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 साल का आईपीए ट्रॉफी का सूखा खत्म करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर अब आईपीएल की विजेता बन चुकी है। अपना पहला टाइटल जीतने के बाद से आरसीबी के फैंस काफी  उत्साहित हैं। अब आज आरसीबी की टीम ट्रॉफी के साथ बेंगलोर पहुंची। जहां एयरपोर्ट पर ही आरसीबी के हजारों फैंस टीम के स्वागत के लिए खड़े दिखे। इसके बाद आरसीबी के लिए विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया। इस बीच अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आरसीबी के लिए फैंस के क्रेज और लोगों के उत्साह के वीडियो शेयर किए हैं।

अनुष्का ने शेयर किया वीडियो

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आरसीबी के बेंगलोर पहुंचने के बाद फैंस के गर्मजोशी वाले स्वागत और जीत के जश्न के वीडियो शेयर किए हैं। अनुष्का ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें विराट कोहली हाथों में ट्रॉफी पकड़े टीम बस में बैठे हैं। बाहर सड़क पर फैंस का हुजूम लगा हुआ है, जो अपनी टीम के हीरो के हाथों में ट्रॉफी देखकर उत्साहित हैं। इस स्टोरी के कैप्शन में अनुष्का ने लिखा है, ‘नम्मा बेंगलुरु, करेंट सीन।’

‘फैंस ने शिद्दत से किया इस पल का इंतजार’

विज्ञापन

वहीं अनुष्का ने अपनी स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो भी विक्ट्री परेड के दौरान बस के अंदर से बनाया गया है। जिसमें सड़क के दोनों ओर फैंस खड़े हैं और उत्साह में चीख रहे हैं और अपनी टीम की जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस स्टोरी को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा है, ‘इन मुस्कुराते चेहरों ने इस पल का काफी शिद्दत से और धैर्यपूर्वक इंतजार किया है।’



यह खबर भी पढ़ेंः Virat Kohli: जीत के बाद विराट ने की अनुष्का की तारीफ, बोले- ‘उन्हें भी 11 साल हो गए, कभी नहीं छोड़ी उम्मीद’

चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा कार्यक्रम
बीते मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी 17 सालों बाद पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। ऐसे में अब इस जीत को और भी खास बनाने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक कार्यक्रम है। वहीं इससे पहले टीम की ट्रॉफी के साथ एक विक्ट्री परेड भी निकाली गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें