इस साल मेट गाला में कई नामी हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी भारतीय परिधान साड़ी में फैशन का जलवा बिखेरा। फैंस को आलिया का लुक बेहद पसंद आया, लेकिन फैंस की निगाहें आलिया के कान के पीछे लगे काले टीके पर अटक गई हैं।
इस साल मेट गाला 6 मई को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया था। इस साल मेट गाला का ड्रेस कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम' रखा गया था। इस थीम को बेहद ही खूबसूरती के साथ कई बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियों ने कैरी किया। इस दौरान हजारों दिलों की धड़कनों को जिसके लुक ने बढ़ाया वो हैं आलिया भट्ट। आलिया भट्ट ने साड़ी के साथ भारतीय परंपरा को भी निभाया।
विज्ञापन
काला टीका
कहते है कि काले टीके से बुरी नजर नहीं लगती है। ज्यादातर भारतीय मां अपने बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए काला टीका लगाती हैं। शायद इस बात पर आलिया भट्ट जरूर विश्वास करती हैं। तभी तो आलिया ने मेट गाला में भारतीय परिधान साड़ी पहनी और साथ ही बुरी नजर से बचने के लिए कान के पीछे काला टीका भी लगाया हुआ था।
काले टीके पर टिकी फैंस की निगाहें
आलिया के काले टीके पर फैंस जमकर अपनी राय दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''आलिया के कान के पीछे काला टीका भारतीय होने की निशानी है, ना जाने किस-किस की नजर उनपर टिकी है।'' एक और फैन ने लिखा, ''यह काला टीका बेहद प्यारा है मैं रो दूंगी।'', एक और फैन ने लिखा, ''सीधा परी की दुनिया से आई हैं।'' इन सभी कमेंट्स के बाद आलिया के मेकअप ऑर्टिस्ट पुनीत ने भी आलिया के लिए एक स्पेशल मैसेज लिखा, ''मुझे अच्छे से पता है कितनी सारी काली बुरी नजरें हैं उनपर, आलिया ने खुद ही अपने ऊपर काला टीका लगाया है।'' आलिया के कान के पीछे नजर का काला टीका लगाए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
आलिया की साड़ी
आलिया की साड़ी को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। इसे बनाने में पूरे 1965 घंटे लगे, जिसे पूरे 163 कारीगरों ने मिलकर बनाया है। आलिया की साड़ी में कीमती मोती, स्टोन मनके और खूबसूरत कढ़ाई के साथ बनाया गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म 'जिगरा' में नजर आएंगी। जिगरा का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं। इस फिल्म के आलिया के साथ जेसन शाह और वेदांग रैना नजर आएंगे। यह भाई बहन के प्यारे रिश्ते पर आधारित फिल्म है।