फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: सैफ मामले से आलिया ने लिया सबक! सोशल मीडिया से हटाईं सबसे खुशनुमा पलों की तस्वीरें

Sat, 01 Mar 2025 04:16 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt: अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया से बेटी रहा की तस्वीरें हट ली हैं। सोशल मीडिया यूजर ने उनके इस फैसले का भी समर्थन किया है। साथ ही लोग सैफ अली खान पर हमले से भी इसे जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर-राहा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा ली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से बेटी की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। अब फैंस राहा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं देख पाएंगे, सिवाय उन तस्वीरों के जिनमें उनका चेहरा नहीं नजर आ रहा है। अभिनेत्री के इस फैसले पर उनके फैंस भी उनके साथ हैं। 

विज्ञापन

आलिया ने हटाईं सभी तस्वीरें
अभिनेत्री के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को अब स्क्रॉल करने पर राहा की तस्वीरें नहीं दिख रही हैं। यहां तक कि जामनगर या परिवार की पेरिस टूर से पोस्ट की गई तस्वीरें भी हटा दी गई हैं। राहा-आलिया के नए साल के दिन के फोटो एलबम में दिखाई देती हैं, लेकिन उनका चेहरा नहीं दिखाई देता।


यह खबर भी पढ़ें: Nadaaniyan: प्यार में 'नादानियां' करते दिखे खुशी-इब्राहिम, शर्त से शुरू हुए रिश्ते की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी

विज्ञापन

अभिनेत्री के फैसले का यूजर्स ने किया समर्थन
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री के इस फैसले का उनके फैंस समर्थन कर रहे हैं। रेडिट पर फैंस ने इसका समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, "मैं उनका सौ प्रतिशत समर्थन करता हूं। मैं कभी आलिया का प्रशंसक नहीं रहा। ज्यादातर आलोचक रहा हूं, लेकिन नेट पर बहुत सारे सनकी और अजीब लोग हैं। एक अभिभावक के रूप में जो भी वह सुरक्षात्मक कार्रवाई के रूप में महसूस करती हैं। उन्हें वह करना चाहिए।" एक अन्य ने लिखा, "ईमानदारी से कहूं तो यह एक अच्छा फैसला है और अब मुझे उम्मीद है कि पैपराजी इस बात को समझेंगे और उन्हें हर समय परेशान करना बंद करेंगे, बच्चों की निजता और माता-पिता के फैसले का सम्मान करेंगे।" 


यह खबर भी पढ़ें: Nadaaniyan: प्यार में 'नादानियां' करते दिखे खुशी-इब्राहिम, शर्त से शुरू हुए रिश्ते की खट्टी-मीठी प्रेम कहानी


सैफ अली खान पर हुए हमले से जोड़ रहे लोग
एक और यूजर ने आश्चर्य जताया कि इसका क्या कारण हो सकता है? उसने लिखा,  "सैफ-जेह की घटना ने उन्हें प्रभावित किया है। उन्होंने पैपराजी को भी मना किया कि वह अब से राहा की तस्वीरें न लें। उनके लिए अच्छा है।" हालांकि, यह सिर्फ अटकलें हैं, जो सोशल मीडिया यूजर्स लगा रहे हैं। इसकी असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें