फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ali Fazal: हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर को याद कर भावुक हुए अली फजल, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Thu, 03 Apr 2025 01:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Val Kilmer: बैटमैन फॉरएवर और टॉप गन जैसी फिल्में करने वाले हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर का 1 अप्रैल को निधन हो गया था। अब अभिनेता अली फजल ने एक्टर को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। जानें इस नोट में अली ने वैल किल्मर को लेकर क्या कुछ लिखा है।

विज्ञापन
अली फजल और वैल किल्मर - फोटो : इंस्टाग्राम-@alifazal9 और @valkilmerofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले अभिनेता अली फजल ने दिवंगत हॉलीवुड अभिनेता वैल किल्मर को याद करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। अली ने अपने करियर पर हॉलीवुड अभिनेता के प्रभाव को याद किया। साथ ही उनके द्वारा मिली तारीफ का भी अपने इस भावुक नोट में जिक्र किया। अली ने ये नोट सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अली ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट

विज्ञापन

अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत अभिनेता वैल किल्मर की एक पुरानी तस्वीर को साझा किया। ये तस्वीर वैल किल्मर के जवानी के दिनों की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए अली ने अपने भावुक नोट में लिखा, “रेस्ट इन पीस मिस्टर वैल किल्मर। मैं यह नोट इसलिए लिख रहा हूं, क्योंकि आप मेरे लिए वो पहली बड़ी प्रशंसा थे, जो मुझे आप जैसे अभिनेताओं से मिली थी। ये प्रशंसा 2017 में आई फिल्म ‘विक्टोरिया और अब्दुल’ में मेरे द्वारा एक वास्तविक इंसान का किरदार निभाने की कोशिश करने के लिए मिली थी।
 




मैं यह जानता हूं कि मुझे अभी बहुत कुछ करना है। लेकिन यह प्रशंसा ऐसे व्यक्ति की ओर से है जिसके प्रदर्शन ने उस समय एक्टिंग के प्रति मेरे नजरिये को बदल दिया जब मैं दुनिया के ब्रैंडो और पेसिनो को फॉलो कर रहा था। आपने उस दिन मेरे लिए मॉरिसन से बेहतर जिम मॉरिसन बनाया। आप हमेशा हमारे बीच रहेंगे, क्योंकि हम लोग भाग्यशाली हैं कि हम ऐसे माध्यम में हैं जो तय समय से भी अधिक समय तक टिके रहते हैं।”
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया का बर्थडे मनाने निकली कपूर फैमिली? खुशी कपूर के साथ नजर आए वेदांग भी

 

1 अप्रैल को हुआ था वैल किल्मर का निधन
वैल किल्मर का निधन बीते मंगलवार को 1 अप्रैल को लॉस एंजिल्स में हुआ। वो 65 साल के थे। अभिनेता की बेटी ने जानकारी देते हुए बताया था कि उनकी मौत निमोनिया के कारण हुई।

यह खबर भी पढ़ें: Kesari 2 Trailer Launch: 'केसरी-2' में फिरंगी को गाली देने पर बोले अक्षय, कहा- 'गाली कम थी उनको तो..'

बैटमैन और टॉप गन जैसी फिल्मों से पाई प्रसिद्धि
वैल किल्मर को 1991 में आई फिल्म 'द डोर्स' में जिम मॉरिसन के किरदार से वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि मिली। उन्होंने अपने करियर में 'बैटमैन फॉरएवर' और 'टॉप गन' जैसी फिल्मों में काम किया। ये फिल्में पूरी दुनिया में काफी पहचानी गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें