फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया का बर्थडे मनाने निकली कपूर फैमिली? खुशी कपूर के साथ नजर आए वेदांग भी

Thu, 03 Apr 2025 01:19 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shikhar Pahariya Birthday: जान्हवी कपूर को उनकी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कथित तौर पर कपूर फैमिली जान्हवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जामनगर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जान्हवी कपूर, उनकी बहन खुशी कपूर और उनके पिता बोनी कपूर कथित तौर पर अभिनेत्री के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का जन्मदिन मनाने के लिए जामनगर रवाना हुए। खुशी कपूर के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड अभिनेता वेदांग रैना भी नजर आए। कपूर परिवार को जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

विज्ञापन

कपूर फैमिली साथ नजर आई
एक वीडियो में जान्हवी कपूर और बोनी कपूर को मुंबई के एक निजी एयरपोर्ट पर देखा गया। नीचे देखें वीडियो:


वहीं, एक अन्य वीडियो में खुशी कपूर को वेदांग के साथ देखा गया। खुशी अपने पालतू कुत्ते को भी गोद में लिए हुए थीं। खुशी की बेस्ट फ्रेंड मुस्कान चनाना को भी उनके साथ देखा गया। वीडियो देखें: 

विज्ञापन

 


खुशी कपूर और वेदांग रैना
खुशी कपूर और वेदांग रैना ने जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में पहली बार काम किया। इसके बाद से दोनों को एक अकसर साथ देखा जाता है। यह अटकलें भी लगाई जाती हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
 


खुशी कपूर का वर्क फ्रंट
खुशी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इस साल दो फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने अद्वैत चंदन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ काम किया। इसके बाद निर्देशक शौना गौतम की फिल्म ‘नादानियां’ में इब्राहिम अली खान के साथ नजर आईं। जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘देवरा पार्ट 1’ में देखा गया था। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें