फैंस ने किया स्वागत
अली फजल के इस वीडियो को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'गुड्डू भैया राजस्थान में आपका स्वागत है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आगे के लिए बधाई।' एक और यूजर ने लिखा 'गुड्डू पंडित सबसे ऊपर हैं।'
अगले साल होगी रिलीज
'मिर्जापुर: द फिल्म' सबसे कामयाब वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की तर्ज पर बन रही फिल्म है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और अभिषेक बनर्जी सहित अन्य कलाकार हैं। यह फिल्म 2026 में पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।