सार
Ali Fazal Meets Pedro Pascal: हाल ही में अभिनेता अली फजल ने हॉलीवुड स्टार पेड्रो पास्कल से मुलाकात की, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे देख नेटिजंस शानदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
अली फजल इस समय सुर्खियों में आ गए हैं। वजह है उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट, जिसमें उन्हें हाल ही में ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ से चर्चा में चल रहे हॉलीवुड अभिनेता पेड्रो पास्कल के साथ देखा जा रहा है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसपर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं।
फ्लाइट से साझा की तस्वीर
अभिनेता अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो हॉलीवुड सुपरस्टार पेड्रो पास्कल के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने ये तस्वीर शेयर कर अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों अभिनेता फ्लाइट में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें हॉलीवुड स्टार ने मास्क लगा रखा है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अली फजल ने क्रिप्टिक कैप्शन देते हुए लिखा कि शांत रहें। हालांकि, आपको बताते चलें कि अभिनेता ने ये पुष्टि नहीं कि ये मुलाकात अचानक हुई या इसकी कोई खास वजह है।
नेटिजंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
इस तस्वीर के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है। दूसरे यूजर ने कहा कि इस दुनिया के दो सबसे पसंदीदा एक्टर। इसके अलावा अन्य यूजर्स भी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।
एक नजर अली फजल के करियर पर
अली फजल के करियर की बात करें, तो उन्होंने '3 इडियट्स' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया। अभिनेता ने ‘फुकरे’, ‘सोनाली केबल’, ‘खामोशियां’, ‘हैप्पी भाग जाएगी’, ‘खूफिया’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। हाल ही में अभिनेता को ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘ठग लाइफ’ में देखा गया था। वहीं अली फजल की आगामी फिल्मों की बात करें, तो उन्हें ‘लाहौर 1947’ में देखा जाएगा।