फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार की कार का एक्सीडेंट; ऑटो के चिथड़े उड़े, ड्राइवर अस्पताल में भर्ती

Mon, 19 Jan 2026 11:20 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar And Twinkle Khanna: अक्षय कुमार के काफिले वाली कार का एक्सीडेंट हो गया है। एक्टर अपनी पत्नी के साथ दूसरी कार में थे।
विज्ञापन
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की सिक्योरिटी गाड़ी का सोमवार को मुंबई में एक्सीडेंट हो गया। यह घटना तब हुई जब एक्टर और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे। खबरों के मुताबिक एक तेज रफ्तार मर्सिडीज ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे वह एक्टर की सिक्योरिटी टीम की गाड़ी से टकरा गया। यह हादसा मुंबई के जुहू में सिल्वर बीच कैफे के पास हुआ।
विज्ञापन

दूसरी कार में थे एक्टर
अक्षय कुमार और उनकी पत्नी आगे एक दूसरी कार में थे। जिस कार को टक्कर लगी उसे मामूली नुकसान हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है। ऑटो ड्राइवर और पैसेंजर को मेडिकल हेल्प के लिए ले जाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि ऑटो रिक्शा को काफी नुकसान हुआ है। अक्षय की टीम ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। 
 



यह खबर भी पढ़ें: शादी के मौके पर कृति सेनन को बहन पर आया प्यार, गाल चूमे और साथ में लगाए ठुमके 
 
विज्ञापन

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@twinklerkhanna
अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय, सैफ अली खान और सैयामी खेर के साथ प्रियदर्शन की अपकमिंग फिल्म हैवान में भी नजर आने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, इसे 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने का प्लान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें