फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: रॉयल लुक में अक्षय कुमार ने रैंप पर दिखाया जलवा, इंडियन कोचर वीक 2025 में की वॉक

Fri, 25 Jul 2025 11:35 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Ramp Walk: फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से नई दिल्ली में इंडियन कोचर वीक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शो में तीसरे दिन अक्षय कुमार ने रैंप वॉक की।
विज्ञापन
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैशन की दुनिया का बड़ा इवेंट इंडिया कोचर वीक 2025 इन दिनों राजधानी दिल्ली में चल रहा है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से हो रहे इस भव्य फैशन शो के मंच पर इस बार बॉलीवुड की चमक खूब देखने को मिल रही है। पहले दिन जहां अभिनेत्री तारा सुतारिया ने रैंप पर अपने ग्रेस और एलिगेंस से सभी को दीवाना बनाया, वहीं दूसरे दिन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने की रैंप वॉक
शो के तीसरे दिन का आकर्षण रहे सुपरस्टार अक्षय कुमार, जो फाल्गुनी शेन पीकॉक की इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन के साथ रैंप पर उतरे। सफेद रंग की शानदार इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में अक्षय कुमार ने शो स्टॉपर के रूप में रैंप पर कदम रखा। उनका ये लुक न सिर्फ क्लासिक और रॉयल लगा, बल्कि काफी स्टाइलिश भी नजर आया।
 
विज्ञापन

फैशन शो की थीम
इस साल फैशन शो की थीम महाराजाओं और महारानियों की भव्यता पर बेस्ड रही। डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने इस बार लक्ष्मी विलास पैलेस और सिटी पैलेस जयपुर जैसी विरासत से प्रेरित कलेक्शन प्रस्तुत किया, जिसमें रॉयल कढ़ाई, वेलवेट टेक्सचर, एम्ब्रॉयडरी और जड़ाऊ वर्क ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
 


ये खबर भी पढ़ें: The Fantastic Four BO Collection Day 1: पहले दिन स्लो रही मार्वल की फिल्म, जानें 'द फैंटास्टिक फोर' का कलेक्शन

तारा सुतारिया ने भी जीता दिल
वहीं पहले दिन एक्ट्रेस तारा सुतारिया रैंप पर नजर आईं। इस दौरान उनका एक वीडियो काफी सुर्खियों में आ गया। इस दौरान अभिनेत्री को क्रीम कलर का स्ट्रैपलेस गाउन और चमकदार ज्वैलरी पहने दिखीं। रैंप के दौरान एक्ट्रेस के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहाड़िया भी नजर आए। इसके बाद दोनों का एक दूसरे को फ्लाइंग किस भी काफी चर्चाओं में बना हुआ है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें