फिल्म में दिखेगा लगभग आधा बॉलीवुड
इस बार की 'हाउसफुल' सिर्फ अक्षय कुमार और रितेश देशमुख तक सीमित नहीं है। इसमें अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, डिनो मोरिया, संजय दत्त, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज़, नर्गिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, चित्रांगदा सिंह जैसे कई और सितारे भी शामिल हैं। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ फिल्म का हर फ्रेम देखने लायक होगा।
निर्देशन और प्रोडक्शन की कमान
फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जो पहले भी कई हिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं इस मेगा बजट प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस किया है साजिद नाडियाडवाला ने। ट्रेलर और टीजर दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं और दर्शकों की उम्मीदें अब चरम पर हैं।
फिल्म से क्या है उम्मीद?
‘हाउसफुल 5’ ना सिर्फ अपने फ्रेंचाइजी के नाम पर बल्कि यूनिक सेटअप, नई कहानी और शानदार कलाकारों के चलते पहले से ही ब्लॉकबस्टर की दौड़ में शामिल हो चुकी है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। तो तैयार हो जाइए 6 जून को एक ऐसी कॉमेडी के लिए जो हंसी के साथ-साथ रहस्य और रोमांच भी लेकर आएगी।