फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5: ‘सेट पर कुर्सियां उठाते थे शाहरुख ताकि…’, तरुण मनसुखानी बोले- मैंने उनसे ही सीखे डायरेक्शन के गुण

Thu, 05 Jun 2025 02:19 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tarun Mansukhani: हाल ही में 'हासफुल 5' के फिल्म निर्देशक तरुण मनसुखानी ने अपने फिल्मी निर्माण की यात्रा को याद किया। वहीं, उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान को लेकर भी बात की है। 

विज्ञापन
तरुण मनसुखानी और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाई दुनिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के किंग खान को भी याद किया और उनसे मिली सलाह का जिक्र किया है। आपको बताते चलें कि डायरेक्टर ने शाहरुख खान की कई फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक काम किया है। आइए जानते हैं फिल्म निर्देशक ने क्या कहा। 

विज्ञापन


शाहरुख खान के समर्पण को किया याद
'हाउसफुल 5' के निर्देशक तरुण मनसुखानी गलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने शरुआती दिनों की बात करते हुए अभिनेता शाहरुख खाने के साथ बिताए गए अनुभव और उनके समर्पण को याद किया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने उन्हें कुर्सियां उठाते और बारिश के दौरान शूटिंग जल्दी खत्म करने में मदद करते देखा है। वह चीजों को कुशलतापूर्वक पूरा करने के लिए सहायक निर्देशक की तरह बन जाते थे। वह क्रू का इतना हिस्सा हैं कि आपको कभी नहीं लगेगा कि वह शाहरुख खान हैं। वह हमेशा चुटकुले सुनाते रहते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह लगातार आपको सिखाते रहते हैं।’

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: रिलीज से पहले ही 'हाउसफुल 5' ने कमाए 7 करोड़, एडवांस बुकिंग में फिल्म ने गाड़ दिए झंडे
विज्ञापन


किंग खान द्वारा दी गई सलाह को किया याद
आगे बातचीत के दौरान फिल्म निर्देशक ने अभिनेता शाहरुख खान की एक सलाह को याद किया, जिसे उन्होंने अपने जीवन में अपनाया। डायरेक्टर ने कहा, ‘मुझे याद है कि ‘दोस्ताना’ शुरू करने से ठीक पहले उन्होंने मुझसे कहा था,  ‘आप जो सोचते हैं वह निर्देशन है। जैसे- कैमरा लगाना, या शॉट सेट करना, यह फिल्म निर्माण का सिर्फ 1 प्रतिशत है, बल्कि आपका 99 प्रतिशत काम लोगों का प्रबंधन करना है।’

हाउसफुल 5 के बारे में
‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। साजिद नाडियाडवाला के ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की ये पांचवीं फिल्म है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज समेत एक लंबी स्टारकास्ट नजर आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें