फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार ने फिल्म के पहले गाना का टीजर किया साझा, कहा- बड़े धमाके के एक दिन पहले...

Sun, 18 Feb 2024 04:13 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के पहले गाने के टीजर को आज मेकर्स ने रिलीज किया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकरी साझा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज को तैयार है। इस फिल्म में वे पहली बार टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन करते नजर आने वाले हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों से एक है। दर्शक अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। वे फिल्म से जुड़ी हर खबर पर नजरें टिकाए बैठे हैं। अब दर्शकों के उत्साह को दोगुना करने के लिए अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'बड़े मियां छोटे मियां' के टाइटल ट्रैक के टीजर को साझा किया है। 
विज्ञापन


बड़े धमाके के एक दिन पहले एक छोटा सा टीजर 
साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के पहले गाने के टीजर को आज मेकर्स ने रिलीज किया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इसकी जानकरी साझा करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। अक्षय कुमार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'बड़े धमाके के एक दिन पहले एक छोटा सा टीजर।' सोशल मीडिया पर अक्षय का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। 

पार्टनर से अलग होने के बाद भी रिश्ता नहीं तोड़ पाए ये सितारे
विज्ञापन


धांसू डांस स्टेप करते दिख रहे अक्षय-टाइगर 
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ धमाकेदार एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ पृथ्वीराज सुकुमारन और सोनाक्षी सिन्हा और मानुषी छिल्लर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। वहीं, फिल्म के टाइटल ट्रैक की बात करें तो इसके टीजर में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टाइलिश अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय और टाइगर के डांस मूव की काफी तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगा पहला गाना 
साल 2024 में ईद के मौके पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं आज मेकर्स ने इसके टाइटल ट्रैक के टीजर को भी रिलीज कर दिया है। सोमवार यानि 19 फरवरी 2024 को इस फिल्म के टाइटल ट्रैक को लॉन्च किया जाएगा। इस फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है। वहीं, अली अब्बास जफर ने अक्षय और टाइगर की इस मेगा एक्शन फिल्म का निर्देशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें