फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paresh Rawal: 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर परेश रावल को मिली धमकी! निराश प्रशंसक ने कहा- नस काट लूंगा

Sun, 18 May 2025 03:04 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hera Pheri 3: परेश रावल के ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी छोड़ने से फैंस में काफी निराशा है। वह सोशल मीडिया पर अभिनेता के फ्रेंचाइजी में लौट आने के लिए कह रहे हैं। वहीं, रविवार को अभिनेता ने फिल्म से खुद को अलग होने की वजह पर भी सफाई दी है।
विज्ञापन
हेरा फेरी - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता परेश रावल ने अपने और ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के प्रशंसकों को तगड़ा झटका दिया। अभिनेता ने ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ दी है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए सफाई दी है कि उन्होंने रचनात्मक मतभेद की वजह से फिल्म नहीं छोड़ी है। अभिनेता के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वह अभिनेता से फिल्म में वापस आने का आग्रह भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


परेश रावल ने क्या लिखा?
एक्स पर परेश रावल ने लिखा, 'मैं यह बात रिकॉर्ड में दर्ज करना चाहता हूं कि ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का मेरा फैसला रचनात्मक मतभेदों के कारण नहीं था। मैं फिर से दोहराता हूं कि फिल्म निर्माता के साथ कोई रचनात्मक मतभेद नहीं है। मैं फिल्म निर्देशक श्री प्रियदर्शन के प्रति अपार प्रेम, सम्मान और आस्था रखता हूं।’
यह खबर भी पढ़ें: Sonu Nigam Controversy: कन्नड़ विवाद पर सोनू निगम की बढ़ी मुश्किलें, गायक का बयान दर्ज करेगी बंगलूरू पुलिस
विज्ञापन


यूजर्स ने क्या कहा?
परेश रावल के इस फैसले से फैंस में काफी निराशा है। उन्होंने अपनी निराशा सोशल मीडिया पर भी जताई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सर मैं नस काट लूंगा, अपना फैसला वापस लीजिए। पैसे ज्यादा चाहिए तो हम हेरा फेरी फैन क्लब क्राउडसोर्स कर देंगे।’ एक अन्य ने लिखा, ‘बाबूराव के बिना हेरा फेरी की कल्पना करना मुश्किल है। आपने अपनी परफेक्ट टाइमिंग और एक्सप्रेशन से इस रोल को कभी ना भूलने बना दिया। चाहे कुछ भी हो, जब भी प्रशंसक हेरा फेरी के बारे में सोचेंगे तो सबसे पहले आपको ही याद करेंगे। बाबूराव की जगह कोई नहीं ले सकता!’  एक अन्य ने लिखा, ‘यार बाबू भैया ऐसा ना करो, क्यों बचपन की सबसे अच्छी यादों को करवा रहे हो।’
 
 
 

यह खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: ज्योति मल्होत्रा मामले पर बोलीं रूपाली गांगुली, कहा-एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए

‘हेरा फेरी फ्रेंचाइजी’ के बारे में
साल 2000 में ‘हेरा फेरी’ रिलीज हुई। यह फिल्म ‘रामजी राव स्पीकिंग’ नामक एक मलयालम फिल्म की रीमेक थी। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन रहा।  पिछले कुछ वर्षों में इस फिल्म को एक कल्ट का दर्जा मिला है। साल 2006 में ‘फिर हेरा फेरी’ नामक फिल्म का सीक्वल रिलीज किया गया। इसका नीरज वोरा ने किया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें