फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: अक्षय ने साझा किया ‘हाउसफुल 5’ का बीटीएस वीडियो, फैंस बोले- ‘घटिया फिल्म, पैसे बर्बाद हो गए’

Mon, 09 Jun 2025 10:55 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshay Kumar Share BTS Video: ‘हाउसफुल 5’ की जारी कमाई के बीच अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘हाउसफुल 5’ को क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में ही फिल्म 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। अब अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो साझा किया है। इस पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रयाएं सामने आ रही हैं।

अक्षय ने फैंस का जताया आभार

विज्ञापन

‘हाउसफुल 5’ की जारी कमाई के बीच अब अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म से जुड़ा एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय एक महिला डांस कोरियोग्राफर के साथ डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “इस वीकेंड ‘हाउसफुल 5’ को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद मैं अभी तक सातवें आसमान पर नाच रहा हूं। प्यार और मस्ती के लिए धन्यवाद। रिहर्सल से पर्दे के पीछे की कुछ खुशियां यहां हैं।”
 


 

फैंस ने दिए मिले-जुले रिएक्शन
अक्षय के इस वीडियो पर फैंस के मिले-जुले रिस्पॉन्स सामने आ रहे हैं। कुछ फैंस जहां अक्षय कुमार की फिटनेस और फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन








तो कुछ फैंस फिल्म को बकवास बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘डांस तो लड़की कर रही है आप तो सिर्फ सहारा दे रहे हो।’



तो वहीं एक यूजर ने अक्षय के अच्छे रिस्पॉन्स पर सवाल उठाया।



जबकि एक यूजर ने ‘हाउसफुल 5’ को बेकार फिल्म बताया और अक्षय को ऐसी फिल्में न करने की सलाह दी।





यह खबर भी पढ़ेंः Housefull 5 Day 4 Collection: चौथे दिन 100 करोड़ के दहलीज पर पहुंची ‘हाउसफुल 5’, जानें सोमवार को कितनी की कमाई

100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
‘हाउसफुल 5’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चार दिनों में ही फिल्म सौ करोड़ के करीब पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक ‘हाउसफुल 5’ 97 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें