फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Housefull 5: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ से पहले भी इन फिल्मों के रहे हैं दो क्लाइमेक्स; जानें मूवीज के नाम

Fri, 06 Jun 2025 10:25 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Movies with Different Climax: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में दो भागों में रिलीज हुई, जिसमें अलग-अलग क्लाइमेक्स हैं। जानिए क्या ये इकलौती फिल्म है, जिसमें दो एंडिंग है। 

विज्ञापन
हाउसफुल 5 ट्रेलर - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार के दिन अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म को थिएटर में दर्शक 'हाउसफुल 5A' और 'हाउसफुल 5B' यानी कि दो पार्टों में देख सकते हैं, क्योंकि फिल्म को दो क्लाइमेक्स के साथ बनाया गया हैं। वहीं, ट्रेलर लॉन्च इवेंट में साजिद नाडियाडवाला ने कहा था कि दो अलग-अलग क्लाइमेक्स एंडिग वाली फिल्म दुनिया में कहीं नहीं बनी है और यह इकलौती फिल्म है। इसके लिए वो 30 सालों से विचार कर रहे थे। आइए जानते हैं कि क्या 'हाउसफुल 5' से पहले भी अलग-अलग क्लाइमेक्स वाली फिल्में रिलीज हो चुकी हैं या नहीं। 

विज्ञापन


दो नहीं, बल्कि कई क्लाइमेक्स वाली फिल्म
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' से पहले भी अलग-अलग क्लाइमेक्स वाली फिल्में बन चुकी हैं। साल 2018 में नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म रिलीज हुई 'ब्लैक मिरर: बैंडर्सनैच', जिसे डेविड स्लेड द्वारा निर्देशित किया गया था। यह एक इंटरैक्टिव फिल्म है, जिसमें स्टीफन बटलर नामक एक युवा प्रोग्रामर की कहानी दिखाई गई है, जो एक काल्पनिक गेमबुक को वीडियो गेम में बदलने का काम करता है। इस फिल्म के निर्माताओं ने इसमें दो नहीं, बल्कि कई क्लाइमेक्स शामिल किए थे। इसे फिल्म मेकर्स ने पूरी तरह दर्शकों पर छोड़ दिया था, जिसमें उन्होंने चुना कि स्टीफन के साथ क्या हुआ। हालांकि, इसे मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिली थीं। 

यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5: अक्षय-साजिद की आखिरी बाजी, दो एंडिंग्स और 20 सुपरस्टार्स वाली फिल्म को लेकर क्या बोले एक्सपर्ट?
विज्ञापन


एक मलयालम फिल्म भी हुई थी रिलीज
डेविड स्लेड की 'ब्लैक मिरर: बैंडर्सनैच' से पहले भी एक मलयालम फिल्म 'हरिकृष्णन' आई थी, जिसे 1998 में रिलीज किया गया था। वहीं साल 1985 में एक हॉलीवुड फिल्म 'क्लू' भी रिलीज हुई थी। इन फिल्मों को अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज किया गया था, जिसे पूरी तरह दर्शकों पर छोड़ दिया गया था। इससे ये पता चलता है कि 'हाउसफुल 5' से पहले भी कई ऐसी फिल्में आ चुकी हैं, जिसमें अलग-अलग क्लाइमेक्स रहे हैं।

हाउसफुल 5 के बारे में 
‘हाउसफुल 5’,जो साजिद नाडियाडवाला के ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। इस बार 'हाउसफुल 5' के निर्माताओं ने अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ फिल्म को रिलीज किया है। अब दर्शक अपनी पसंद चुन सकते हैं- हाउसफुल 5ए , हाउसफुल 5बी , या दोनों। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज समेत एक लंबी स्टारकास्ट नजर आ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें