स्टार्स के इंस्टाग्राम पर अभी भी मौजूद है टीजर
हालांकि, टीजर अभी भी इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है। जिसे अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और जैकलीन फर्नांडीस समेत फिल्म की स्टारकास्ट से जुड़े सितारों ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। टीजर में ‘हाउसफुल 5’ की बड़ी स्टारकास्ट को दिखाया गया था। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि कॉपीराइट स्ट्राइक किस बारे में है।
यह खबर भी पढ़ें: IND-PAK Conflict: ‘हम महफूज हैं क्योंकि…’, मुनव्वर फारुकी ने सेना को किया सलाम; लोगों से की एकजुट रहने की अपील
6 जून को रिलीज होनी है फिल्म
तरुन मंसुखानी द्वारा निर्दशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को रिलीज होनी है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे दिग्गज कलाकार हैं। अभी तक निर्माताओं की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि इस मामूली झटके का प्रमोशनल कैंपेन या रिलीज पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।
यह खबर भी पढ़ें: Housefull 5 Teaser:क्रूज पर होगी कॉमेडी, जुड़ेगा मर्डर का भी ...