कब रिलीज होगी 'हैवान'?
इस पोस्ट के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो, सैफ। खूब शानदार अंदाज में जन्मदिन मनाओ, जितना हो सकते, क्योंकि 'हैवान' आ रहा है'। बता दें कि फिल्म 'हैवान' में अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। इसमें उनका क्रूरतम रूप देखने को मिलने वाला है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यूजर बोले- 'दिन में डर से रूह कांप जाए'
अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार रिएक्शंस आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भैया जन्मदिन विश कर रहे हो या डरा रहे हो'। एक यूजर ने लिखा, 'अंदाज ऐसा कि दिन में भी डर से रूह कांप जाए'। बता दें कि बीते दिनों जारी हुए फिल्म 'हैवान' के टीजर में कोई डायलॉग नहीं था, सिर्फ शैडो इमेज के जरिए ही इसने महफिल लूट ली। दर्शकों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला।