सैफ अली खान-करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सैफ के जन्मदिन पर करीना कपूर ने क्या लिखा?
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ साझा की गईं फोटोज को लेकर उनका कहना है कि सैफ की इजाजत के बाद ही वे पोस्ट कर रही हैं। करीना ने लिखा है, 'हर हाल में, हर वक्त हमेशा मेरे साथ रहने वाले मेरे साथी को जन्मदिन की बधाई। तुम्हारे बिना ये जिंदगी कितनी बोरिंग होती'।
सैफ अली खान-करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सैफ के अप्रूवल के बाद शेयर कीं फोटोज
करीना कपूर ने आगे लिखा है, 'इस इंस्टाग्राम पोस्ट की सभी तस्वीरें उन्हीं की पसंद की हैं और उनके अप्रूवल के बाद शेयर की हैं। जब मैं उनकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है'।
सैफ अली खान-करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
कब हुई सैफ और करीना की शादी?
सैफ अली खान और करीना कपूर ने साल 2012 में शादी रचाई। कपल के दो बेटे- तैमूर अली खान और जेह हैं। दोनों ने 'एलओसी कारगिल' (2003), 'ओमकारा' (2006), 'टशन' (2008), 'कुर्बान' (2009) और 'एजेंट विनोद' (2012) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इस खूबसूरत कपल को फैंस 'सैफीना' कहते हैं।
सैफ अली खान-करीना कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
सेलेब्स और फैंस ने दी बधाई
करीना कपूर के इस पोस्ट पर फैंस पोस्ट करते हुए सैफ को बधाई दे रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। अमृता अरोड़ा से लेकर जोया अख्तर तक कई सेलेब्स ने भी सैफ के लिए शुभकामना संदेश लिखे हैं।
सैफ अली खान ने सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudiworld
सैफ अली खान ने उरी में मनाया स्वतंत्रता दिवस
बता दें कि बीते दिन 15 अगस्त पर सैफ अली खान ने जम्मू-कश्मीर के उरी में जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया। जम्मू-कश्मीर के उरी में तैनात सैनिकों से अभिनेता ने मुलाकात की। उन्होंने सैनिकों के साथ अपने हिट गानों पर डांस किया, पुशअप लगाए। साथ ही सैनिकों से उनकी बहादुरी की कहानियां सुनी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे।