फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असरानी के निधन से स्तब्ध अक्षय, बोले- कुछ दिन पहले ही मिला था; अमिताभ बच्चन से लेकर जैकी श्रॉफ तक ने जताया दुख

Tue, 21 Oct 2025 08:25 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Remembers Asrani: दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और अनुपम खेर से लेकर कई सेलेब्स शोक व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
सितारों को याद आए असरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता-कॉमेडियन असरानी ने दिवाली के दिन 84 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पूरा देश उनके निधन से व्यथित है। अक्षय कुमार, राजपाल यादव, अनुपम खेर से लेकर मनोरंजन जगत के तमाम सितारे उनके निधन पर उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चलिए जानते हैं किसने क्या कहा। 

अक्षय कुमार ने आखिरी मुलाकात को किया याद

विज्ञापन

असरानी जी के निधन से निःशब्द हूं। एक हफ्ते पहले ही 'हैवान' की शूटिंग के दौरान हमने एक-दूसरे को गले लगाया था।'
 
अमिताभ बच्चन और आमिर खान ने साझा की पोस्ट 
अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर असरानी के निधन को लेकर ट्वीट शेयर किया। साथ ही अपने ब्लॉग में भी उनको याद किया। वहीं आमिर खान प्रोडक्शन ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए असरानी के उम्दा अभिनय को याद। उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

विज्ञापन





अनुपम खेर ने दुखी होकर असरानी को किया याद

अभिनेता अनुपम खेर ने असरानी के साथ एक्टिंग स्कूल में हुई मुलाकात को किया याद। 
 
राजपाल यादव ने पुरानी फिल्मों को किया याद
एक्टर-कॉमेडियन राजपाल यादव ने असरानी के साथ की गई अपनी कुछ फिल्मों को याद करते हुए उन दृश्यों को साझा किया है। 



जैकी श्रॉफ ने कहा- शांति मिले



महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने असरानी को किया याद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार असरानी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें एक बहुमुखी कलाकार बताया जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अमिट जगह बनाई।

निर्देशक रमेश सिप्पी ने असरानी के 'शोले' की भूमिका को किया याद
निर्देशक रमेश सिप्पी असरानी को "शोले" में तानाशाह जेलर की भूमिका निभाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि यह एक ऐसी भूमिका थी जिसके लिए वह पैदा हुए थे। उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा- 'यह (निधन) अचानक हुआ है। उन्होंने बहुत काम किया, लेकिन 'शोले' में उनकी भूमिका सबसे अलग थी।'

आयुष्मान खुराना ने दी श्रद्धांजलि



अभिनेता-फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने जताया दुख
फरहाना अख्तर ने इंस्टाग्राम पर असरानी को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यह जानकर दुख हुआ कि असरानी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी ऊर्जा, उत्साह और उमंग ने पर्दे पर तो रौनक बिखेरी ही, साथ ही पर्दे के बाहर भी वे उतने ही मजाकिया और स्नेही थे।'
 


काजोल ने शेयर किया वीडियो
काजोल ने हाल ही में जियो हॉटस्टार की वेब सीरीज 'द ट्रायल' में असरानी के साथ काम किया था। इसे से जुड़ा अभिनेत्री ने एक वीडियो शेयर कर उन्हें याद किया है।



राजकुमार राव ने दी श्रद्धांजलि
राजकुमार राव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आपकी आत्मा को शांति मिले असरानी सर। हमारे बचपन को हंसी और मनोरंजन से भरपूर बनाने के लिए धन्यवाद। आपकी विरासत हमेशा अमर रहेगी। ओम शांति।"



कंगना रनौत ने कहा- बहुत याद आएंगे असरानी जी



रकुल प्रीत सिंह ने भी व्यक्त किया शोक



अन्नू कपूर ने असरानी पर लिखा लेख

 

 

 

विज्ञापन

रजा मुराद बोले- 'एक युग का अंत हो गया'
अभिनेता रजा मुराद ने भी अभिनेता असरानी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने असरानी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सिनेमाई सफर पर रोशनी डाली। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रजा मुराद ने कहा, 'असरानी साहब के निधन के साथ एक युग का अंत हो गया है। एक ऐसा युग जो लगभग छह दशकों तक गर्व के साथ बोला। मुझे नहीं लगता कि दो या तीन कलाकारों को छोड़कर, असरानी साहब जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाला कोई कलाकार होगा। आप उन्हें हास्य भूमिकाएं दे सकते थे, आप उन्हें खलनायक की भूमिकाएं दे सकते थे, आप उन्हें गंभीर भूमिकाएं दे सकते थे; वह कई गुजराती और हिंदी फिल्मों में नायक के रूप में भी दिखाई दिए। उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसे बहुत सफलतापूर्वक किया'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें