अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की। फोटो देख कर उनका झुकाव आध्यात्म की तरफ साफ नजर आ रहा है। इसके अलावा कुछ दिनों पहले जाने-माने सिंगर और अभिनेता पवन सिंह ने भी अक्षरा से माफी मांगी थी। सिर्फ इतना ही नहीं, इसी बीच पवन सिंह की पत्नी ज्योति का भी एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।
पवन सिंह और अक्षरा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अक्षरा ने शेयर की तस्वीरें
अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की, जिनमें देखने को मिला कि वह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचीं, जहां उन्होंने वहां के लोगों से मुलाकात की और वैश्विक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनीं। इसके अलावा कुछ दिन पहले अभिनेत्री चंडीगढ़ वृंदावन उत्सव में भी शामिल हुई थीं। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और सिंगर बी प्राक भी इस उत्सव का हिस्सा बनें थे।
पवन सिंह ने मांगी थी माफी
अक्षरा सिंह की यह तस्वीरें ऐसे समय में वायरल हो रही हैं, जब कुछ दिनों पहले 'पावर स्टार' पवन सिंह ने एक इवेंट में अभिनेत्री से माफी मांगी थी। उन्होंने अक्षरा को बाबू-बच्चा कहते हुए उनसे माफी मांगी थी और एक्ट्रेस के माता-पिता के प्रति सम्मान भी जताया था।
ज्योति सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्योति सिंह भी आईं चर्चा में
इन दोनों स्टार्स के अलावा पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह भी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, उनका भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। उसमें वह सिंदूर खेला रस्म के दौरान अपनी दोस्तों और छोटी बहन जूही के साथ मस्ती करते हुए नजर आईं।
इस दौरान ज्योति सिंह की एक सहेली उनकी बहन जूही सिंह के लिए कहती हैं कि मां जल्दी से सखी की भी मांग लाल कर दो। इस पर ज्योति सिंह ने जवाब दिया कि नहीं माता, अच्छा पति मिले तभी लाल करना, वरना ऐसे ही ठीक है। पति पैसे वाला न हो, लेकिन स्वभाव का अच्छा होना चाहिए। लॉयल हो 10 जगह मुंह मारने वाला न हो।
ऐसे में जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने इसे पवन सिंह से जोड़ दिया। अब बीते दिन फिर ज्योति ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया, जिसमें लिखा था कि वो तुमको जताते रहेंगे कि वो शेर हैं। तुम मानने से मना कर देना, फिर देखना वो भौंकने लगेंगे।