क्या 'धुरंधर' के आगे टिक पाई?
इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर' धमाल मचा रही है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है। आज खबर लिखे जाने तक 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 36.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। नौ दिनों में इसने 276.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस तरह से देखें तो 'अखंडा 2' का कलेक्शन 'धुरंधर' से काफी कम है।
'अखंडा 2' के बारे में
फिल्म 'अखंडा 2' में नंदमुरी बालकृष्ण ने डबल रोल किया है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा भी नजर आई हैं। हर्षाली मल्होत्रा फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से चर्चा में आई थीं। इसके अलावा 'अखंडा 2' में मुरली कृष्ण, संयुक्ता और जगपति बाबू जैसे एक्टर नजर आए हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की यह फिल्म इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म 'डाकू महाराज' रिलीज हुई थी। उसने 90.93 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।