फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उनकी तरफ अट्रैक्ट…’, तलाक के बाद आकांक्षा चमोला का एक और बयान, बाइसेक्शुअल होने पर किया बड़ा खुलासा

Sun, 05 Jul 2026 04:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akanksha Chamola: ‘लॉक अप 2’ में नजर आ रहीं आकांक्षा चमोला ने अपने बारे में एक बड़ा सच सबके सामने रखा है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकांक्षा चमोला ने हाल ही में ‘लॉक अप 2’ में गौरव खन्ना के साथ तलाक की बात कही थी। अब उन्होंने खुदको लेकर एक और बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन

दरअसल, आकांक्षा चमोला, जो गौरव खन्ना से शादीशुदा हैं, उन्होंने कंफर्म किया कि वह बाइसेक्शुअल हैं और शादी से पहले उनका कुछ लड़कियों के साथ रिश्ता रहा है।

मैं शादी से पहले बाइसेक्शुअल थी
शो के होस्ट रितेश देशमुख और फराह खान से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा, ‘तो मैं शादी से पहले बाइसेक्शुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिश्ते रहे हैं। बहुत ज्यादा इंटिमेट रिलेशन नहीं थे, लेकिन हां, कुछ फीमेल्स के साथ मैं रिश्ते में रही हूं। मुझे लड़कियां पसंद हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं उन्हें एडमायर करती हूं, उनकी तरफ अट्रैक्ट होती हूं। मेरे लिए वो एक सेफ स्पेस हैं। बचपन से मुझे लगता था कि ये दुनिया काफी मेल-डॉमिनेटेड है, और हम हमेशा मां या बहनों की तरफ जाते हैं, जहां हमें एक अलग तरह का सुकून मिलता है। मुझे वो कम्फर्ट बहुत पसंद है।’

विज्ञापन
Trending Videos

आकांक्षा चमोला - फोटो : सोशल मीडिया

मेरे लिए ये शुद्ध प्यार है
आकांक्षा ने कहा, ‘मुझे फेमिनिन एनर्जी बहुत पसंद है। मैं उसी में खुद को बेहतर महसूस करती हूं। लोग कहते हैं कि दो लड़कियां कभी अच्छी दोस्त नहीं हो सकतीं, उनके बीच जलन या कॉम्पिटिशन होता है, लेकिन मुझे ऐसा कभी महसूस नहीं हुआ। मेरे लिए सभी महिलाएं खूबसूरत हैं। मेरे लिए ये सिर्फ प्यार है, इसे समाज जो भी नाम दे, मेरे लिए ये शुद्ध प्यार है।’

ये भी पढ़ें- 'कमाल है! दो महिला प्रधान फिल्मों का क्लैश हुआ'; 'अल्फा' से 'बेबी डू डाई डू' की भिड़ंत पर बोलीं हुमा कुरैशी

शो में आकांक्षा की ये बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी इमोशनल हो गए। होस्ट फराह खान ने उन्हें गले लगाया और उनकी हिम्मत की तारीफ की। इस दौरान आकांक्षा की आंखों में आंसू भी आ गए।

विज्ञापन

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@akankshagkhanna
शो में आना है गलती? 
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अब लगने लगा है कि शो में आना शायद उनकी गलती थी, क्योंकि पहले दिन से ही उनके कई राज सामने आ रहे हैं। इससे पहले वह यह भी बता चुकी हैं कि वह और उनके पति गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं और तलाक लेने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें