फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajith Kumar: कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे सुपरस्टार अजित कुमार, इस नेक काम के लिए हो रही वाहवाही

Mon, 21 Jul 2025 12:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajith Kumar Accident: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की रेसिंग कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के बाद उन्होंने जो काम किया है उसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
अजित कुमार - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के सुपरस्टार और रेसर अजित कुमार की कार इटली में एक रेस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वह सुरक्षित बच गए। यह हादसा जीटी4 यूरोपियन सीरीज रेस के दौरान हुआ। वह सीरीज के दूसरे राउंड में मिसानो ट्रैक पर हादसे में बाल-बाल बच गए। हालांकि, तमिल स्टार ने दुर्घटना के बाद ट्रैक से मलबा हटाने में मदद की। इसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

हादसे के बाद अजित ने ट्रैक से हटाया मलबा
जीटी4 यूरोपियन सीरीज के आधिकारिक एक्स पेज ने अजित की कार दुर्घटना के बाद का एक वीडियो शेयर किया है। वह ट्रैक पर खड़ी एक कार से टकरा गए थे, लेकिन उन्हें चोट नहीं आई। वीडियो पोस्ट करते हुए पोस्ट में लिखा 'नुकसान के साथ रेस से बाहर, लेकिन फिर भी उन्होंने सफाई करने में मदद की। इससे खुशी हो रही है। अजित कुमार को पूरा सम्मान।' वीडियो में अजित अपनी कार के पास खड़े होकर मलबे का जायजा लेते हुए देखे जा सकते हैं।
 

अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कहा 'अजित कुमार कार से बाहर हैं, रेस से बाहर हैं। असल में इस साल हमने उन्हें पहली बार इतना बड़ा नुकसान होते देखा है।' अजित ने रेस ट्रैक से मलबा हटाने में मदद की। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा 'क्योंकि वह एक अच्छा लड़का है, वह जाकर सफाई में मदद करता है। ज्यादातर ड्राइवर ऐसा नहीं करते।'

यह खबर भी पढ़ें: Tom Troupe Dies: 'मिशन इंपॉसिबल' और 'स्टार ट्रेक' फेम टॉम ट्रूप का निधन, थिएटर में भी कमाया नाम
विज्ञापन

अजित कुमार का काम
अजित ने पहली बार 2003 में फॉर्मूला बीएमडब्ल्यू एशिया के साथ रेसिंग में कदम रखा और 2010 में फॉर्मूला 2 चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया। उन्होंने एक ब्रेक लिया और इस साल 24एच सीरीज के साथ वापसी की।
अजित कुमार को इसी साल साउथ की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में देखा गया था। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें