शिल्पा शेट्टी ने लिखा 'पवार परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। अजीत दादा, आपकी आत्मा को शांति मिले। आप एक अच्छे और साहसी नेता थे। ओम शांति।'
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने एक्स पर लिखा 'महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार दादा के निधन से सदमे में हूं और दुखी हूं। वह बहुत सज्जन और दयालु थे! मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति!'
फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने एक्स पर लिखा 'अजित पवार जी के अचानक निधन से बहुत सदमे में और दुखी हूं। उनका जाना एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस बेहद मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं सुनेत्रा जी, पार्थ, जय और पूरे पवार परिवार के साथ हैं। उन्हें हिम्मत मिले। ओमशांति।'
अजय देवगन ने लिखा 'माननीय उप मुख्यमंत्री अजित पवार जी के दुखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस अपार क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'
अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी ने एक्स पर लिखा 'दुखद विमान दुर्घटना में अजित पवार जी के असामयिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। लोगों के लिए उनकी सेवा को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं। ओम शांति।'
अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा 'यह बहुत ही हैरान कर देने वाली खबर है। इसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'
अभिनेता और राजनेता रवि किशन ने उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कहा 'महाराष्ट्र की राजनीति और देश के लिए इससे बड़ा नुकसान नहीं हो सकता। मैं उन्हें पर्सनली जानता था और उन्हें 'बारामती का राजा' कहा जाता था।'
रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा 'महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम इजित पवार समेत बाकी लोगों के निधन से दुखी हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। दिल तोड़ने वाला हादसा।'
अभिनेत्री निमरत कौर ने डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए लिखा है 'परिवार के साथ संवेदनाएं। आपका जाना बड़ा नुकसान है।'
अभिनेता और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर कहा, 'यह सच में बहुत दुखद है। यह दुख की बात है कि हमने एक इतने अच्छे नेता को खो दिया। घटना किस तरह से हुई। इस बारे में फैसला करना अधिकारियों के ऊपर है।'