फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajey The Untold Story Of A Yogi Teaser: ‘बाबा आते नहीं प्रकट होते हैं’, सीएम योगी की बायोपिक का टीजर रिलीज

Wed, 02 Jul 2025 02:45 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है। फिल्म में सीएम योगी का किरदार अभिनेता अनंत जोशी निभा रहे हैं। जानिए, फिल्म के टीजर में क्या खास नजर आया। 

विज्ञापन
फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम@anantvjoshi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बनकर तैयार है। फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी' का टीजर भी रिलीज हो चुका है। टीजर में योगी आदित्यनाथ के संन्यास लेने, योगी बनने और फिर राजनीति में आने की झलक है। फिल्म के डायलॉग भी दमदार हैं। 

अजय से योगी आदित्यनाथ बनने की यात्रा

विज्ञापन

फिल्म के टीजर में सबसे पहले उत्तराखंड के रहने वाले एक युवा अजय का जीवन दिखाया जाता है। कम उम्र में वह संन्यास लेकर योगी आदित्यनाथ बन जाते हैं। योगी के तौर पर वह उत्तरप्रदेश में बाहुबलियों का जंगलराज देखते हैं। ऐसे में प्रण लेते हैं कि प्रदेश को अपराध मुक्त करेंगे। इसके बाद फिल्म में योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक यात्रा शुरू होती है। 

फिल्म के डायलॉग है दमदार 
फिल्म के डायलॉग भी दमदार हैं। एक सीन में पुलिस वाला कहता है, 'आज बाबा नहीं आएंगे।' फिर पीछे से योगी आदित्यनाथ कहते हैं, ‘बाबा आते नहीं प्रकट होते हैं।’ फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया है। टीजर में उनके अभिनय को देख दर्शक भी हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अनंत, कमाल के एक्टर हैं। उनके अभिनय ने फिल्म के किरदार की यात्रा को लेकर हमारे मन में उत्सुकता जगा दी है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैं इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हूं।’ कई और यूजर्स ने भी फिल्म के टीजर को सराहा है। 

विज्ञापन

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 
दिनेश लाल यादव, परेश रावल, अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, राजेश खट्टर, गरिमा विक्रांत सिंह और सरवर आहूजा जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। रविंद्र गौतम ने योगी आदित्यनाथ की इस बायोपिक को निर्देशित किया है। इस फिल्म का म्यूजिक, बैकग्राउंड स्कोर मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है। यह फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें