फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raid 2: फिर इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर छापेमारी करने आ रहे अजय देवगन, ‘रेड 2’ की नई रिलीज डेट हुई जारी

Mon, 24 Mar 2025 03:09 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn: अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘रेड 2’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। अभिनेता ने खुद इस नई तारीख का एलान किया है। दर्शक फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं। जानिए ‘रेड 2’ कब होगी रिलीज।
विज्ञापन
रेड 2 फिल्म पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अजय देवगन एक बार फिर इनकम टैक्स ऑफिस के किरदार में बॉक्स ऑफिस पर छापेमारी करने आ रहे हैं। एक लंबे इंतजार और कई तारीखों के बदलाव के बाद अब 2018 में आई अजय देवगन की फिल्म ‘रेड’ की सीक्वल फिल्म ‘रेड 2’ अपनी रिलीज को तैयार है। अजय देवगन ने आज फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर की पोस्ट

विज्ञापन

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘रेड 2’ का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। पोस्टर जारी करते हुए अजय ने अपने कैप्शन में लिखा, “नया शहर, नई फाइल और अमय पटनायक की एक नई रेड। ‘रेड 2’ 1 मई से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।”
 


 

रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी आएंगे नजर
फिल्म ‘रेड 2’ में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता करेंगे। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shuchi Talati: ऋचा चड्ढा ने समझा ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ का महत्व, निर्देशक शुचि तलाती ने बताया कैसे बनी फिल्म

कई बार टल चुकी है फिल्म की रिलीज डेट
‘रेड 2’ की रिलीज को लेकर इससे पहले भी कई तारीखें दी गईं, लेकिन फिल्म आगे बढ़ गई। पहले फिल्म को 15 नवंबर 2024 को ही रिलीज होना था, लेकिन फिर इसकी रिलीज को 21 फरवरी 2025 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। हालांकि, फिल्म तब भी रिलीज नहीं हो सकी। अब फिल्म की नई रिलीज डेट जारी की गई है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग दिल्ली और लखनऊ में की गई है।

यह खबर भी पढ़ें: Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद बप्पा के दरबार पहुंचीं रिया, टेका माथा

सच्ची घटना पर आधारित थी फिल्म 'रेड'
‘रेड 2’ 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। फिल्म ‘रेड’ 1980 में यूपी में एक बाहुबली के घर पर हुई रेड की कहानी पर आधारित थी। यह रेड कई दिनों तक चली थी, जो भारतीय इतिहास की सबसे लंबी छापेमारी मानी जाती थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को पसंद आई थी। ‘रेड’ में अजय देवगन के साथ इलियाना डिक्रूज और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार नजर आए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें