पति ने चूमा बेबी बंप
इशिता दत्ता ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ काफी खुश हैं। इशिता अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। उनके पति वत्सल पहले इशिता को चूमते हैं फिर अपनी पत्नी के बेबी बंप को चूमते हैं। इसके बाद दोनों खूब हंसते हैं।
पति ने प्रेग्नेंसी के बारे में बताया
इससे पहले इशिता के पति वत्सल सेठ ने अपनी बीवी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। पिछले कुछ महीने से इशिता के प्रेग्नेंट होने की खबरें आ रही थीं, इस पर उनके पति वत्सल ने विराम लगा दिया और बता दिया कि इशिता दत्ता दूसरी बार मां बनने वाली हैं। वत्सल ने एक इंटरव्यू में पिछले महीने कहा था 'ये एक सरप्राइज की तरह आया है. मेरे लिए एक बहुत अच्छा सरप्राइज। जब इशिता ने मुझे प्रेग्नेंसी के बारे में बताया तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मैं हैरान था। कुछ समझ नहीं आ रहा था। ये एक पिता के तौर पर मेरे लिए बहुत बड़ी खबर थी। खबर पाकर मैं पूरी तरह से आनंद से भर गया।'
यह खबर भी पढ़ें: Nora Fatehi: चौराहे पर खड़ी होकर नोरा फतेही ने दिखाए जलवे, यूजर कर रहे बेहतरीन कमेंट
जुलाई तक होगी डिलीवरी
वत्सल ने आगे बताया कि 'इशिता कमरे में आई और उसने ये जानकारी दी। उस वक्त वायु की तबीयत ठीक नहीं थी लेकिन जैसे ही वो ठीक हुआ हमने ये फैसला किया कि ये खुशखबरी सभी के सामने आनी चाहिए। जुलाई 2025 तक हमारे परिवार में नए सदस्य की एंट्री होगी। नया बेबी एक बड़े सर्प्राइज से कम नहीं होगा।'
यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका को ही भेज दिया नामी डिजाइनर ने उनकी बुराई वाला मैसेज, क्या रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन?