फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgn: ISPL के इवेंट में सचिन तंदुलकर संग दिखे अजय देवगन, बताया क्यों टेनिस बॉल क्रिकेट में किया निवेश

Sun, 28 Sep 2025 05:15 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajay Devgn At ISPL Event: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन हाल ही में मुंबई में हुए आईएसपीएल की प्रेस मीट में पहुंचे। यहां उनके साथ सचिन तेंदुलकर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सचिन-अजय - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में रविवार को क्रिकेट और सिनेमा के सितारे एक ही मंच पर दिखाई दिए। मौका था इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग यानी ISPL के प्रेस मीट का, जिसमें बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर साथ नजर आए। इस आयोजन में दोनों ने एक साथ प्रोमोशन किया और साथ ही अपने-अपने विचार भी साझा किए।
विज्ञापन


अजय देवगन की उम्मीदें
कार्यक्रम में अजय देवगन ने साफ कहा कि ISPL के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है। उनका मानना है कि देशभर में छिपी प्रतिभा को आगे लाने के लिए यह मंच बेहद कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बचपन में उनके दौर में सोशल मीडिया नहीं था, खेल मैदान ही असली जगह हुआ करते थे। यही वजह है कि टेनिस बॉल क्रिकेट को प्रोफेशनल स्तर पर ले जाने का यह विचार उन्हें बेहद आकर्षक लगा। अहमदाबाद फ्रैंचाइजी के मालिक बने अजय ने उम्मीद जताई कि उनके शहर की टीम से कई नए खिलाड़ी उभरेंगे, जो आने वाले वक्त में देश का गौरव बन सकते हैं।




यह भी पढ़ें: Zubeen Garg: जुबीन की मौत से जुड़े केस में CID की कार्रवाई, इवेंट मैनेजर पर लगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप
विज्ञापन


ISPL क्या है?
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग यानी ISPL, भारत का पहला टेनिस बॉल टी10 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसकी शुरुआत 2024 में हुई थी। इसे खेल जगत की बड़ी हस्तियों का समर्थन हासिल है, जिनमें भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री आशीष शेलार, सुरज समत और मीनल अमोल काले शामिल हैं। इस लीग का मकसद गली-क्रिकेट की प्रतिभाओं को पेशेवर मंच देना और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है।

सचिन और अजय की जोड़ी
कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया। अजय देवगन ने कहा कि क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो हर किसी को जोड़ता है और ISPL उस असली जज्बे को सामने लाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अहमदाबाद उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि वहां की जनता ने उन्हें हमेशा अपार प्यार दिया है।

सिनेमा और क्रिकेट का संगम
अजय देवगन पहले भी खेलों में निवेश करते रहे हैं। टेनिस, एमएमए और क्रिकेट में उनकी दिलचस्पी रही है। लेकिन इस बार ISPL में उनकी भागीदारी उनके खेल प्रेम और समाज को कुछ लौटाने की भावना को दर्शाती है। उनका कहना है कि जैसे सिनेमा समाज में भावनाओं को जोड़ता है, वैसे ही क्रिकेट लोगों को एक साथ लाता है।

सीजन 3 की तैयारियां
आगामी सीजन में न सिर्फ अजय देवगन बल्कि बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान भी अपनी दिल्ली फ्रैंचाइजी के मालिक के तौर पर जुड़ेंगे। इससे साफ है कि ISPL अब सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि खेल और मनोरंजन का संगम बनने जा रहा है। दर्शकों की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं कि इस बार मैदान पर क्रिकेट का नया रंग देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें