Aishwarya Thackeray Replaces Babil Khan: अनुराग कश्यप की फिल्म 'निशानची' से डेब्यू करने जा रहे शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे को एक और फिल्म में कास्ट किए जाने को लेकर इन दिनों अफवाहों का बाजार गर्म है।
बॉलीवुड में नए चेहरों का आना कोई नई बात नहीं, लेकिन अगर किसी की पहली फिल्म रिलीज भी न हुई हो और वो एक और बड़ी फिल्म साइन कर ले, तो जाहिर है कि वो चेहरा खास है। हालांकि अभी इसे लेकर सिर्फ एक बज बना हुआ है कि ऐश्वर्य ठाकरे, जो जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं उन्हें एक और बड़ी फिल्म मिल गई है। खास बात ये है कि वो फिल्म की इसलिए चर्चाओं में हैं क्योंकि उसमें पहले दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान को कास्ट किया गया था।
विज्ञापन
फिल्म में नजर आएंगे ऐश्वर्य ठाकरे?
सबसे पहले बता देते हैं कि जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं वो है तेलुगु सुपरहिट फिल्म ‘बेबी’ का हिंदी रीमेक। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है कि इसमें अब बाबिल खान की जगह ऐश्वर्य ठाकरे को कास्ट कर लिया गया है।
हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक साई राजेश इस मामले में टिप्पणी करने से बचते रहे और कहा कि जब सही समय आएगा तब कास्ट की घोषणा की जाएगी। निर्देशक के मुताबिक अभी फिल्म की कास्ट को फाइनल ही नहीं किया गया है।
Trending Videos
बाबिल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
बाबिल खान ने क्यों छोड़ी फिल्म?
फिल्म ‘बेबी’ के हिंदी रीमेक की घोषणा के समय खबरें थीं कि बाबिल खान इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उनके फैंस इस खबर से काफी उत्साहित थे। लेकिन अचानक यह खबर आई कि बाबिल अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इसके पीछे की वजह एक इमोशनल वायरल वीडियो को बताया गया, जिसमें बाबिल ने अपने संघर्ष और मानसिक स्थिति को लेकर बात की थी। इस वीडियो के बाद उनकी निर्देशक के साथ बातचीत बिगड़ गई और दोनों के बीच प्रोफेशनल असहमति की बात सामने आई।
इरफान के बेटे बाबिल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@babil.i.k
एक्टिंग से फिलहाल ब्रेक पर हैं बाबिल?
बाबिल खान की अब तक की फिल्में जैसे 'काला' और 'द रेलवे मैन' में उन्हें सराहना जरूर मिली है, लेकिन वह अभी भी अपनी पहचान को पुख्ता करने की कोशिश में हैं। ऐसे में किसी चर्चित फिल्म से बाहर होना उनके करियर के लिए झटका माना जा सकता है। कुछ सूत्रों का कहना है कि बाबिल एक छोटे ब्रेक पर हैं और जल्द ही किसी नई फिल्म के साथ वापसी करेंगे।