इस बार कान फिल्म फेस्टिवल भारत के लिए ऐतिहासिक रहा। इसमें भारत से कई हस्तियां पहुंचीं। कान में ऐश्वर्या राय ने अपना जलवा दिखाया। नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' का प्रचार करते हुए जान्हवी कपूर ने सुर्खियां बटोरीं। कान में सत्यजीत रे की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' की स्क्रीनिंग में शर्मिला टैगोर पहुंचीं। आइए जानते हैं सभी सितारों के बारे में।
ऐश्वर्या राय
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने सफेद साड़ी पहन कर अपना जलवा दिखाया। ऐश्वर्या की ड्रेस के अलावा उनका सिंदूर काफी चर्चा में रहा।
शर्मिला टैगोर
कान फिल्म फेस्टिवल में सत्यजीत रे की फिल्म 'अरण्येर दिन रात्रि' में शर्मिला टैगौर पहुंचीं। उन्होंने ग्रीन साड़ी पहनी हुई थी। वह अपनी बेटी के साथ कान में पहुंचीं थीं।
आलिया भट्ट
इस बार कान में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया। फूलों की कढ़ाई वाले उनके ड्रेस ने खूब चर्चा बटोरी। कई लोगों को उनकी हेयर स्टाइल काफी पसंद आई।
नितांशी गोयल
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में 'लापता लेडीज' फेम नितांशी गोयल भी पहुंचीं। उन्होंने बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेज को खास तरह से ट्रिब्यूट दिया।
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने भी कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार डेब्यू किया है। उनकी ड्रेस की खूब तारीफ हुई है। उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा कुर्ती जैसी ड्रेस पहनी।
ईशान खट्टर
कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर ईशान खट्टर उतरे हैं। वह अपनी फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग से पहले यहां पहुंचे थे।
अदिति राव हैदरी
अदिति राव हैदरी ने कान में अपना जलवा दिखाया है। उन्होंने लाल साड़ी में अपनी अदाएं दिखाई थीं।
शनिवार को हुआ कान फिल्म फेस्टिवल का समापन
आपको बता दें कि फ्रांस में 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 13 मई से लेकर 24 मई तक हुआ। बीते कल समारोह का समापन हो गया। कान में भारतीय निर्देशक नीरज घेवन की फिल्म 'होमबाउंड' को कान में काफी सराहना मिली। यहां अभिनेता और निर्देशक अनुपम खेर की फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' दिखाई गई।
कान के रेड कार्पेट पर दुनियाभर के सितारों ने अपना जलवा दिखाया। उन्होंने अपने ड्रेस दिखाए। भरतीय कलाकार भी इसमें शामिल हुए।