सोशल मीडिया की जगह, आमने-सामने बात करना जरूरी
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के नुकसानों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया खुशहाली से ध्यान भटका सकता है। यह पहचानना जरूरी है कि यह वास्तव में आपके अस्तित्व का आधार नहीं है। आमने-सामने की बातचीत पर जोर देते हुए ऐश ने कहा कि अपने आस-पास के लोगों से, अपने सामने वाले व्यक्ति से बातचीत करें। सामने वाले व्यक्ति से पूरी तरह से अलग हो जाना और उस समय फोन पर किसी और बात का जवाब देना ज्यादा जरूरी समझना, एक तरह से असभ्यता है। अगर आप मुझे लाइक नहीं कर रहे हैं, मेरी पोस्ट नहीं देख रहे हैं, तो कोई बात नहीं। लेकिन अपने आस-पास के लोगों से बातचीत करें। यह बहुत जरूरी है।
'पोन्नियिन सेलवन: 2' में नजर आई थीं ऐश्वर्या
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: 2' में नजर आई थीं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद से ऐश्वर्या बड़े पर्दे से फिलहाल दूर हैं।