अभिनेता राम चरण की देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छी-खासी फैन फाॅलोइंग है। हाल ही में हैदराबाद में उनसे मिलने जापानी फैंस की एक टीम आई। इस टीम से मिलकर राम चरण काफी खुश हुए। फैंस की यह टोली राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर भी काफी एक्साइटेड है।
100 बार देखी ‘आरआरआर’
फैंस की टीम में एक लड़की तो राम चरण से मिलकर काफी एक्साइटेड हुईं। यह फैन राम चरण के लिए हाथों से बने तोहफे लगाई थीं। साथ ही इसी फैन ने बताया कि थिएटर में उसने राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ को 100 बार देखा है। कई लड़कियां तो हर दिन उनकी यह फिल्म देखती हैं। यह जानकर अभिनेता रामचरण भी हैरान हुए। रामचरण ने फैन से हाथ मिलाया तो वह काफी नर्वस हो गई। वह अपने सामने राम चरण को देखकर यकीन नहीं कर पा रही थी।
ये खबर भी पढ़ें: राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ का पहला गाना 'चिकिरी चिकिरी' रिलीज, जान्हवी कपूर के ठुमके ने किया आकर्षित
राम चरण की आने वाली फिल्म
राम चरण की फिल्म ‘आरआरआर’ के जापानी फैंस दीवाने हैं, यह फिल्म एसएस राजामौली ने निर्देशित की थी। इसके एक गाने ‘नाचो-नाचो’ को ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है। जल्द ही उनकी फिल्म ‘पेद्दी’ रिलीज होगी। इस फिल्म में राम चरण की हीरोइन जान्हवी कपूर हैं।