फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय: सिर पर ताज, होठों पर हंसी..., अलहदा लुक से छाईं अभिनेत्री, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत अंदाज

Thu, 01 Oct 2026 10:25 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai Bachchan: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बीते दिनों पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं। उनका लुक खूब वायरल हुआ। अब ऐश ने खुद भी कुछ बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन अदाकारी के मामले में दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। मगर, अपनी खूबसूरती के चलते भी वे सुर्खियां बटोरती हैं। 50 की उम्र पार कर चुकीं ऐश्वर्या राय का लुक आज भी ऐसा है कि फैंस की नजरें टिक जाएं। ऐसा ही कुछ पेरिस फैशन वीक में उन्हें देखकर हुआ। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहती हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को वे सीक्रेट ही रखना पसंद करती हैं। मगर, जब भी कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो मानो वह फैंस के लिए ट्रीट होती है। उन्होंने अपने कुछ ग्लैमरस फोटोज शेयर किए हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
साझा की गई तस्वीरों में ऐश्वर्या राय ब्लैक कलर के स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर पर ताज लगा रखा है और रेड कलर की लिपस्टिक से अपना लुक कंपलीट किया है।कैप्शन में उन्होंने रेड हार्ट इमोजी, ईविल आई इमोजी बनाए हैं। साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाकर सभी का शुक्रिया अदा किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय सादगी के साथ स्टेज पर आईं, मगर अपने शाही अंदाज से महफिल लूट ली। उन्होंने दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों की तरफ हार्ट बनाया और फिर 'फ्लाइंग किस' दिया। एक्ट्रेस के इस लुक को देख फैंस दीवाने हो गए हैं।
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
ऐश्वर्या राय की तस्वीरों पर सिर्फ फैंस और नेटिजंस ने ही कमेंट नहीं किया, बल्कि बिपाशा बसु, अदिति राव हैदरी और मनीष मल्होत्रा समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन देते हुए रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें