फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय से मांगी गई बेटियों के पालन-पोषण से जुड़ी सलाह, अभिनेत्री बोलीं- 'इसकी कोई नोटबुक

Mon, 30 Sep 2024 10:49 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अक्सर अपनी बेटी आराध्या के साथ नजर आती हैं। हाल ही में अबू धाबी में अपनी बेटी आराध्या को लेकर किए गए एक सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आराध्या मेरी बेटी है और वो हमेशा मेरे साथ रहेगी। 
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय बच्चन-आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में बेटी आराध्या के साथ अबू धाबी गई थीं। मां बेटी इस जोड़ी को इस दौरान साथ में साथ गया था। इसके अलावा भी ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ नजर आती रहती हैं। दुबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में मीडिया से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछा गया कि बेटी की मां होने के नाते लोगों को क्या ध्यान रखना चाहिए। मीडिया रिपोर्टर भी एक बेटी की मां थी इसलिए उन्होंने बेटी के पालन पोषण से जुड़ी कुछ राय और टिप्स जानने के लिए सवाल किया। 

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी जोनस के साथ मनाया संडे, फोटो साझा कर लिखी ऐसी बात

बेटी को पालने के कोई नियम नहीं
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय ने इस सवाल के जवाब में कहा कि आप खुद एक मां हैं और इस बारे में बेहतर जानती हैं। हम सभी इंसान हैं, हमें एक दूसरे को बैठकर कुछ भी सलाह नहीं देनी चाहिए। इसके लिए कोई नोटबुक कोई रूल बुक नहीं है, जिसके साथ हम पैदा हुए हैं, इसलिए आप अपनी बेटी के साथ अपने तरीके से रहिए आपसे अच्छा आपकी बेटी के लिए कोई नहीं सोच सकता है। बहुत सारा आशीर्वाद और प्यार। 

Box Office Collection: रविवार का फायदा नहीं उठा सकी देवरा, अब भी करोड़ों रुपये छाप रही स्त्री 2

वो मेरी बेटी है, मेरे साथ ही रहेगी
मीडिया से बातचीत के दौरान ऐश्वर्या से जब कहा गया कि वह सबसे अच्छी बातें सीख रही हैं, क्योंकि वो हमेशा आपके साथ रहती हैं। इस पर ऐश्वर्या ने कहा, 'वो मेरी बेटी है, मेरे साथ ही रहेगी'। बता दें कि ऐश्वर्या इस अवॉर्ड शो में अपनी बेटी के साथ पहुंची थीं। वहीं, अभिषेक बच्चन इन दिनों हाउसफुल 5 के लिए शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें