फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: पेरिस में ऐश्वर्या राय ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो, फैंस बोले- 'ये क्वीन है'

Mon, 29 Sep 2025 01:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aishwarya Rai Viral Video: सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को यूजर्स पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
फैन से मिलती ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐश्वर्या राय अक्सर लाइमलाइट से दूर रहती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने फैंस से बहुत अच्छे से मिली हैं। हाल ही में ऐश्वर्या राय पेरिस फैशन वीक में शामिल होने के लिए पेरिस पहुंचीं। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या भी थीं। यहां वह जिस तरह से अपने फैंस से मिलीं उससे उनकी काफी तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन

फैन से मिलीं ऐश्वर्या
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय जब अपनी गाड़ी की तरफ जा रही हैं, तो उनकी एक फैन उन्हें देख कर रोने लगती है। ऐश्वर्या राय उसे चुप कराती हैं और गले लगाती हैं। इसके बाद उन्होंने लड़की के साथ पोज दिया। इंटरनेट यूजर्स को ऐश्वर्या राय की यह अदा बहुत पसंद आई। 
 

यूजर्स कर रहे कमेंट
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है 'यह ऐश्वर्या राय हैं। यह सबसे ज्यादा खूबसूरत और दयालु हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'यह देवी है।' एक और यूजर ने लिखा है 'यह बहुत अच्छी और लोगों का ख्याल रखने वाली है।' कई दूसरे यूजर्स ने इस वीडियो पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।



यूजर्स को पसंद आई ऐश्वर्या की अदा
इंस्टाग्राम पर वायरल एक दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय गाड़ी से उतरती हैं। उनके साथ आराध्या भी चलती हैं। इसी बीच ऐश्वर्या अपने एक फैन को बुलाती हैं और उसके साथ पोज देती हैं। इंटरनेट यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है 'मेरी रानी यहां है।'
 


विज्ञापन

ऐश्वर्या राय का काम
साल 1997 में तमिल फिल्म 'इरुवर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में नजर आई थीं। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रम, रवि मोहन, तृषा कृष्णन और शोभिता धूलिपाला ने अभिनय किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें