बोले- 'मेरा दिल खुशी से भर आया है'
विष्णु मांचू ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ लिखा है, 'बारह ज्योतिर्लिंग। एक यात्रा। असीम सुकून। अभी-अभी श्री शैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पवित्र दर्शन पूरा किया, जो भगवान शिव के बारह पूजनीय ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस यात्रा के साथ, सभी बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों की मेरी यात्रा एक दिव्य समापन पर पहुंचती है। मेरा दिल खुशी से भर आया है। मेरी आत्मा धन्य महसूस कर रही है। अभी जीवन सकारात्मकता, कृतज्ञता और शांति से भरा हुआ है'।
'मां' से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
'कन्नप्पा' एक माइथोलॉजिकल फिल्म है, जो भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित है। विष्णु मांचू लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का टकराव काजोल की फिल्म 'मां' से होगा।