फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर रोमांटिक डांस करते दिखे ‘सैयारा’ फेम स्टार अहान और अनीत, वीडियो वायरल; यूजर्स बोले- अहनीत…

Fri, 28 Nov 2025 11:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahaan And Aneet Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ‘सैयारा’ स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टेज पर साथ में डांस करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
अहान पांडे और अनीत पड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सैयारा' से रातों-रात स्टार बने अहान पांडे और अनीत पड्डा अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टेज पर रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। चलिए देखें वीडियो और जानें क्या बोले यूजर्स। 

एक-दूसरे को लगाया गले

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अहान पांडे और अनीत पड्डा का किसी इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों अपनी फिल्म 'सैयारा' के गाने पर स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं। अहान ने जैसे ही अनीत का हाथ पकड़ा दर्शक दीर्घा से लोग हूटिंग करने लगते हैं। इसके बाद अनीत ने अहान को गले लगा लिया। फिर दोनों ने दर्शकों के बेइंतहा प्यार के लिए उनका अभिवादन स्वीकार किया। 
 


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा- ‘आइकॉनिक कपल ऑफ द मूमेंट।’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘अहान पब्लिक में बहुत शर्मीले हैं, लेकिन मुझे यह पसंद है कि वह अन्य स्टार किड्स जैसे नहीं हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि यह देख थिएटर्स में ‘सैयारा’ का जलवा याद आ गया। इसके अलावा एक यूजर ने दोनों के नाम को जोड़कर लिखा अहनीत। आपको बताते चलें कि दोनों की डेटिंग को लेकर भी अफवाहें उड़ती रहती हैं। हालांकि, इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ग्रैंड फिनाले से पहले बिग बॉस 19 में हुआ बड़ा उलटफेर, एक साथ दो कंटेस्टेंट हुए बाहर; जानें किस पर गिरी गाज

अनीत और अहान का करियर फ्रंट 
मैडॉक की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ की घोषणा हुई। इसमें अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी होगी। फिल्म 'स्त्री' की तरह इसकी कहानी भी वुमन सेंट्रिक हो सकती है। वहीं खबर है कि अहान पांडे के हाथ भी यशराज फिल्म्स की एक मूवी लगी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें