फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान: इंस्टाग्राम पर हो गया पटौदी के नवाब का डेब्यू, खास है पहला पोस्ट, सबसे पहले किसको किया फॉलो?

Mon, 12 Oct 2026 06:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan On Instagram: सैफ अली खान लंबे वक्त तक सोशल मीडिया की दुनिया से दूर रहे हैं। मगर, अब इंस्टाग्राम पर उन्होंने डेब्यू कर लिया है। सबसे पहले उन्होंने किसे फॉलो किया है? जानिए
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सैफ अली खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम की दुनिया में दस्तक दे दी है। उनका अकाउंट काफी वायरल हो रहा है। वर्षों तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद एक्टर सैफ अली खान आखिरकार इंस्टाग्राम पर आ गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर एक्टर के आने से फैंस का ध्यान उनकी ओर खिंचा है। फैंस उनका स्वागत कर रहे हैं। उनकी पहली पोस्ट काफी वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
सैफ अली खान ने पहले पोस्ट में किया किया साझा?
सैफ अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (@saifalikhanpataudi)के जरिए सबसे पहले अपने पैतृक घर पटौदी हाउस की लाइब्रेरी की झलक दिखाई है। सैफ अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पहली पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'पटौदी लाइब्रेरी.. किताबों को उनके कवर से आंकते हुए'।

सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
किसको किया सबसे पहले फॉलो?
सैफ के इंस्टाग्राम डेब्यू के साथ ही उनकी फॉलोइंग लिस्ट की भी चर्चा हो रही है। उन्हें जहां 19 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। वहीं, एक्टर सिर्फ एक शख्स को फॉलो कर रहे हैं। वे हैं, उनकी पत्नी चर्चित अभिनेत्री करीना कपूर खान। सैफ ने इंस्टाग्राम डेब्यू के साथ सबसे पहले बेबो को फॉलो किया है।
बता दें कि सैफ अब तक अपना कोई पब्लिक सोशल मीडिया अकाउंट बनाने से दूर ही रहे हैं। फैंस को अक्सर करीना की पोस्ट के जरिए उनकी पर्सनल जिंदगी की झलक मिलती रही है, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर उनके आने से फैंस को उन्हें फॉलो करने का एक और जरिया मिल गया है।
 
विज्ञापन

हैवान फिल्म - फोटो : अमर उजाला
सैफ अली खान का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान, हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म 'हैवान' में नजर आए। इसमें अक्षय कुमार के साथ उन्होंने स्क्रीन शेयर की। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हैवान' फिल्म के जरिए दोनों एक्टर्स एक दशक से भी ज्यादा समय बाद पर्दे पर साथ नजर आए। दोनों एक्टर आखिरी बार 'टशन' (2008) में साथ दिखे थे। 'हैवान' की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर दम नहीं दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें