'किंग' के सेट पर दिखीं सुहाना
माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है वह पोलैंड में हो रही 'किंग' की शूटिंग के दौरान की है। तस्वीर में एक लड़की नजर आ रही है। फैंस का दावा है कि यह लड़की सुहाना खान है। वायरल हो रही तस्वीर बहुत साफ नहीं है। यह बहुत दूर से ली गई है। लड़की ने डेनिम जींस और सफेद स्वेटर पहना है।
शाहरुख खान का लुक हुआ था वायरल
हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि तस्वीर में दिख रही लड़की सुहाना खान ही हैं। हाल ही में सुहाना खान को पोलैंड के वारसॉ में एक रेस्टोरेंट के सामने स्पॉट किया गया था। यहां शाहरुख खान ने वीकएंड पर अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी की थी। इसी जगह से शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का लुक वायरल हुआ था।