शुरुआत में 'फिजा' फिल्म में ऋतिक रोशन का रोल बहुत छोटा था। लेकिन ‘कहो ना प्यार है’ के रातोंरात ब्लॉकबस्टर हो जाने के बाद, निर्देशक खालिद मोहम्मद घबरा गए। उन्हें पता था कि ऋतिक से लोगों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं, इसलिए उन्होंने उनका रोल बढ़ा दिया। फिर बाद में अभिनेता के सीन्स को बढ़ाया गया, जिसमें उनके वर्कआउट, कुछ गाने आदि शामिल थे।
उर्मिला मातोंडकर और करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस फिल्म में करिश्मा कपूर की भूमिका के लिए पहले उर्मिला मातोंडकर को साइन किया गया था लेकिन उन्होंने बाद में मना कर दिया था।
वहीं 'फिजा' के निर्देशक खालिद मोहम्मद चाहते थे कि उनकी लिखी हुई फिल्म की स्क्रिप्ट का निर्देशन राम गोपाल वर्मा करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
'फिजा' फिल्म की काफी आलोचना हुई थी, क्योंकि 'कहो ना प्यार है' से सुपरहिट होने के बाद ऋतिक के प्रशंसक 'फिजा' में उन्हें दरकिनार होते देख हैरान थे। इस कारण फैंस उनकी भूमिका और फिल्म से खुश नहीं थे और फिल्म फ्लॉप हो गई।
फिजा फिल्म के बारे में
‘फिजा’ में ऋतिक रोशन करिश्मा कपूर के अलावा ईशा कोप्पिकर, जया बच्चन, मनोज बाजपेयी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। वहीं सुष्मिता सेन गेस्ट अपीयरेंस में थीं। आपको बताते चलें कि इसी फिल्म से ईशा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में करिश्मा कपूर ने फिजा नाम की लड़की का किरदार निभाया था, जो ऋतिक की बहन रहती हैं।