फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripti Dimri: 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह लेने के बाद तृप्ति डिमरी ने दिखाए टोंड एब्स, देखें तस्वीरें

Mon, 09 Jun 2025 11:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tripti Dimri Fitness: 'स्पिरिट' फिल्म में काम हासिल करने के बाद तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस की बेहतरीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी फिट दिख रही हैं।
 
विज्ञापन
तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृप्ति डिमरी जल्द ही संदीप रेड्डी वेंगा की फिल्म 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को लिया जाना था। इससे पहले तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी फिटनेस और डाइट दिखाई है। उन्होंने बताया है कि उनका वीकएंड कैसा गया है। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

तृप्ति डिमरी ने शेयर कीं तस्वीरें
तृप्ति डिमरी ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें वह मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके टोंड एब्स दिख रहे हैं। एक तस्वीर में साफ-सुथरी प्लेट में पौष्टिक खाना रखा है। इसमें भिंडी के साथ राजमा चावल है। एक दूसरी तस्वीर में घर की बनी सेवइयां हैं। ये तस्वीरें देखकर लगता है कि तृप्ति घर का ही खाना खाती हैं। एक तस्वीर में लॉन में आराम करती एक प्यारी सी बिल्ली भी दिख रही है। तृप्ति का शारीरिक परिवर्तन और अनुशासन दिखाता है कि उन्होंने हाल ही में जो उपलब्धि हासिल की है, उसके पीछे उनकी मेहनत है।

तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम @tripti_dimri
यूजर ने पसंद की तृप्ति की तस्वीरें
तृप्ति की तस्वीरों पर कई यूजर्स और उनके फैन ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'प्रभास की फिल्म में आपका स्वागत है।' एक और यूजर ने लिखा है 'तृप्ति के लिए मैं जान भी दे सकता हूं।' एक यूजर ने लिखा है 'आप इतनी खूबसूरत कैसे हो?' एक यूजर ने लिखा है 'तृप्ति मैम मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं।' तृप्ति के फैन ने लिखा है 'तृप्ति मैम बहुत क्यूट और खूबसूरत हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Thug Life Day 5 Collection: वीकएंड के बाद लड़खड़ा गई कमल हासन की 'ठग लाइफ', जानें पांचवें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन

इसलिए फिल्म से बाहर हुईं दीपिका
न्यूज 18 के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' में 35 दिनों की शूटिंग के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की। इसके अलावा उन्होंने तेलुगू संवाद बोलने में अनिच्छा जताई थी। बताया ये भी जाता है कि दीपिका के जरिए फिल्म के कथानक लीक हो गए जिससे फिल्म निर्माता दीपिका से नाराज थे, इसलिए उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा। फिल्म के निर्देशक ने दीपिका का नाम लिए बिना उनका यकीन तोड़ने के लिए उनकी तीखी आलोचना की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें