फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपने फायदे के लिए हम खुद बुलाते हैं’, जया बच्चन की आलोचना के बाद हुमा कुरैशी ने पैपराजी कल्चर पर दिया रिएक्शन

Sat, 13 Dec 2025 09:44 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Huma Qureshi On Paparazzi Culture: जया बच्चन की कड़ी आलोचना के बाद इंडस्ट्री में पैपराजी कल्चर को लेकर एक बहस चल रही है। अब अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पैपराजी कल्चर पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamhumaq
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैपराजी के साथ जया बच्चन का रिश्ता अच्छा नहीं रहता है। बीते दिनों जया बच्चन ने पैपराजी कल्चर को लेकर काफी नाराजगी जताई थी। साथ ही उन्होंने पैपराजी के कपड़ों और उनके रवैये को लेकर भी कड़ी आलोचना की थी। अब जया बच्चन की आलोचना के बाद अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पैपराजी कल्चर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हुमा ने पैप्स कल्चर की चुनौतियों और महत्व दोनों को ही स्वीकार किया है।

फिल्म के प्रमोशन के लिए हम खुद पैपराजी बुलाते हैं

विज्ञापन

इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान हुमा कुरैशी ने माना कि बेशक पैपराजी को एक सीमा बनानी चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। लेकिन उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि कई सेलेब्स पैपराजी को खुद ही बुलाते हैं और अपने फायदे के लिए इनका इस्तेमाल भी करते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे लगता है कि वे भी महत्वपूर्ण हैं। मैं झूठ नहीं बोलूंगी, लेकिन हम उनका इस्तेमाल तब करते हैं जब हमें अपनी फिल्मों का प्रचार करना होता है या अपने जीवन के किसी खास पहलू को लोगों के सामने लाना होता है। कई बार ऐसा हुआ है जब हमें अपनी फिल्मों का प्रचार करना था, इसलिए हमने उन्हें प्रीमियर में बुलाया। जब हम कहीं दिखना चाहते हैं, तो हम उन्हें बुलाते हैं। मैं सारा दोष उन पर नहीं डालना चाहती।

फोटोग्राफर के साथ मजबूत हुआ मेरा रिश्ता
पैप्स के साथ अपने रिश्ते पर हुमा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में फोटोग्राफरों के साथ मेरा रिश्ता और भी मजबूत हो गया है। जब भी मेरी तबीयत ठीक नहीं होती या मैं फोटो नहीं खिंचवाना चाहतीं, तो मैं बस उनसे प्यार से कहती हूं कि मेरी तस्वीरें न लें, और वे आमतौर पर मेरी इच्छा का सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

महिलाओं को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है
इस दौरान हुमा ने उन मुद्दों पर भी बात की जिनका सामना इंडस्ट्री में महिलाएं आमतौर पर करती हैं। जैसे कि गलत सवाल करना या फिर गलत एंगल से तस्वीरें लेना। हालांकि, एक्ट्रेस ने माना कि कुछ हद तक प्राइवेसी का उल्लंघन इस व्यवस्था का हिस्सा है, लेकिन सम्मान और सीमाएं बनाए रखना आवश्यक है। अगर आप मेरी प्राइवेसी में दखल देना चाहते हैं, तो आप ऐसे प्रश्न पूछेंगे जो मुझे उचित नहीं लगेंगे। एक सीमा होती है जिसे लोगों को पार नहीं करना चाहिए, लेकिन हम उसे पार कर जाते हैं। एक महिला और अभिनेत्री के रूप में मैंने यह सब अनुभव किया है।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘आप लोग अच्छी पैंट-शर्ट पहनते हो’, जया बच्चन के पैपराजी पर दिए बयान पर अब शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया

जया बच्चन ने की थी पैपराजी के पहनावे और रवैया की आलोचना
हुमा की ये टिप्पणियां तब आई हैं, जब बीते दिनों जया बच्चन ने पैपराजी की कड़ी आलोचना की थी। एक इंटरव्यू में जया ने पैपराजी के पहनावे, उनके काम करने का तरीके और उनकी ट्रेनिंग पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि जो लोग सस्ते तंग पैंट पहनते हैं और हाथ में मोबाइल रखते हैं, क्या उन्हें लगता है कि सिर्फ फोन होने से वे आपकी तस्वीर खींच सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। उनकी शिक्षा, उनका बैकग्राउंड कैसा है? वो आखिर हैं कौन?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें