फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे अबराम को लेकर कोलकाता पहुंचे शाहरुख खान, फुटबॉलर मेसी के साथ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Sat, 13 Dec 2025 08:47 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Lands Kolkata: अभिनेता शाहरुख खान और दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी की मुलाकात को लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। इस बीच अब मेसी के बाद शाहरुख खान भी कोलकाता पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान और मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में आज बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान और फुटबॉल के ‘किंग’ लियोनेल आंद्रेस मेसी एकसाथ होंगे। इसको लेकर भारतीय फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह एक यादगार पल होने वाला है। मेसी जहां पहले ही कोलकाता पहुंच चुके थे। वहीं अब शाहरुख खान भी कोलकाता में पधार चुके हैं। हालांकि, इस बार शाहरुख अकेले नहीं पहुंचे हैं। उनके साथ उनके छोटे बेटे अबराम भी नजर आए।

एयरपोर्ट पर इस अंदाज में दिखे शाहरुख

विज्ञापन

शनिवार की सुबह शाहरुख को अपने सबसे छोटे बेटे अबराम के साथ कोलकाता पहुंचते देखा गया। सुपरस्टार के साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। शाहरुख के एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान भारी सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं। उनके साथ अबराम की भी एक झलक मिलती है। शाहरुख अपने बेटे का हाथ पकड़े हुए नजर आते हैं। शाहरुख ने जींस के साथ डार्क जैकेट पहनी हुई है। वहीं, अबराम ने काले रंग के कपड़े पहने हुए हैं।
 


 

शाहरुख ने दिया था हिंट
इससे पहले गुरुवार को शाहरुख ने सोशल मीडिया पर संकेत दिया था कि 13 दिसंबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले एक कार्यक्रम में वह फुटबॉल आइकन मेसी के साथ मंच साझा करेंगे। शाहरुख ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, ‘इस बार कोलकाता में कोई खास कार्यक्रम नहीं है। उम्मीद है कि दिन का सफर पूरी तरह से 'मेसी' जैसा होगा। 13 तारीख को सॉल्ट लेक स्टेडियम में मिलते हैं।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Box Office Report: ‘धुरंधर’ के आगे कितना कमा पाई ‘किस किसको प्यार करूं 2’, ‘अखंडा 2’ की भी ऐसी रही शुरुआत

मेसी भी पहुंच चुके हैं कोलकाता
इससे पहले फुटबॉलर लियोनेल मेसी भी शनिवार सुबह तड़के कोलकाता पहुंचे और हजारों प्रशंसक नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े।
 




मेसी अपने तीन दिवसीय 'जीओटी इंडिया टूर 2025' के लिए भारत में हैं, जो चार शहरों में आयोजित किया जाएगा और इसकी शुरुआत कोलकाता से होगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें