फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश, अकेला बचा शख्स; थाई सिंगर ने बताया हैरान करने वाला कनेक्शन

Sat, 14 Jun 2025 10:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में अहमदाबाद में एक बड़ा प्लेन क्रैश हुआ, इस दुर्घटना में कई लोगों की जान गई। इस हादसे में एक शख्स सही सलामत बचा। इस शख्स को देखकर एक थाई (Thai) सिंगर को अपने साथ घटी प्लेन हादसे की याद ताजा हो गई। सिंगर ने अपने साथ हुए प्लेन हादसे और अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे शख्स के बीच कुछ समानताएं साझा की हैं।

विज्ञापन
थाई सिंगर रुआंगसाक लोयचुसाक - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद एक थाई (Thai) सिंगर ने बताया कि सालों पहले यानी 1998 में वह भी एक प्लेन क्रैश का शिकार हुए। इस दुर्घटना ने लगभग 101 यात्री मारे गए थे। वह बच गए थे। उनके बच जाने के पीछे एक खास वजह भी मौजूद है जो अब अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचे अकेले शख्स से जाकर जुड़ गई है। क्या है ये पूरा मामला जानिए? 

विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अहमदाबाद प्लेन हादसे में बचा अकेला शख्स (बाएं) और थाई सिंगर रुआंगसाक लोयचुसाक (दाएं)) - फोटो : एक्स (ट्विटर)

दोनों एक ही नंबर की सीट पर बैठे थे 
थाई सिंगर ने हालिया एक इंटरव्यू में बताया कि वह 1998 में हुए विमान हादसे में बच गए थे। दरअसल,  जिस सीट पर वह बैठे थे, उसका नंबर 11A था। वहीं अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचने वाला अकेला शख्स विश्वास कुमार रमेश (ब्रिटिश यात्री) भी 11A नंबर की सीट पर बैठा था। 47 साल के रुआंगसाक लोयचुसाक बताते हैं कि थाई एयरवेज की फ्लाइट TG261 में वह सवार थे, जो बैंकॉक से सूरत थानी जा रही थी, जब विमान उतरने की कोशिश कर रहा था तो दलदल में जा गिरा था। इस दुर्घटना में 132 यात्रियों में से 101 और चालक दल के 14 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य घायल हो गए। हाल ही में जब थाई सिंगर ने देखा कि अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बचा शख्स सीट 11A पर बैठा था तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। वह इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए संवदेनाएं भी जाहिर करते हैं। 

कितना सच है सिंगर का दावा
कई लोग सिंगर के दावे पर सवाल कर सकते हैं? ऐसे में वह कहते हैं कि उनके पास उस प्लेन का टिकट नहीं है लेकिन जब हादसे की खबर छपी थी तो उनकी सीट नंबर का जिक्र किया गया था। सिंगर का कहना है कि उस हादसे से बचने के बाद उन्हें लगा कि दूसरी जिंदगी मिली है। 

भारतीय सेलिब्रिटी भी हादसे दुखी
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश से कई सेलिब्रिटीज भी दुखी नजर आए। कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए दुख भी व्यक्त किया। दुख व्यक्त करने वाले तीनों खान यानी सलमान, शाहरुख और आमिर खान शामिल रहे। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के दुखद हादसे के बाद सलमान खान ने अपना एक इवेंट कैंसिल कर दिया था। इसके बाद साउथ एक्टर विष्णु मांचू ने भी अपनी फिल्म ‘कन्नप्पा’ से जुड़ा इवेंट रद्द कर दिया था। हाल ही में हिना खान ने भी अपनी शादी की पार्टी इस कारण से कैंसिल की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें