साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'मेजर' को आज दो साल पूरे हो चुके हैं। अभिनेता अदिवी शेष की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म समीक्षकों से भी इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। यह फिल्म अभिनेता के करियर के लिए भी काफी अहम फिल्म थी। अब फिल्म के दो साल पूरे होने पर अभिनेता ने एक भावुक संदेश साझा किया है।
साझा किया भावपूर्ण संदेश
फिल्म मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित थी, जो 2008 के मुंबई हमले के जवाबी कारवाई के दौरान वह शहीद हो गए थे। फिल्म में अदिवी शेष ने मेजर का किरदार निभाया था। आज फिल्म के रिलीज को दो साल पूरे हो चुके हैं। इस खास दिन पर अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर एक भावपूर्ण संदेश साझा करते हुए फिल्म की पूरी टीम का आभार जताया।
Prabhas Meets Big B: कमल हासन को नमस्ते करने के बाद प्रभास ने छुए बिग बी के पैर, अमिताभ बच्चन बोले, ऐसा..
साझा किया मेजर के पिता का पुराना स्टेट्स
अभिनेता ने शहीद मेजर संदीप के पिता द्वारा लगाए एक पुराने स्टेट्स को फिर से साझा करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, 'मेजर, मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है, जिसे आज दो साल पूरे हो गए। इस स्टेट्स को संदीप सर के पिता ने दो साल पहले लगाया था। यह मेरे लिए तब भी सबसे बड़ी तारीफ थी और आज भी है। मैं हमेशा पूरी टीम का आभारी रहूंगा। महेश सर और नम्रता मैम से लेकर निर्देशक शशिकिरण टिक्का, अब्बूरी सर से लेकर एडिटर्स तक, अनुराग से लेकर शरत और संदीप सर के माता-पिता तक, पूरी सृष्टि ने साथ मिलकर इस सपने को साकार करने में हमारी मदद की। सबका तहे दिल से शुक्रिया। जय हिंद।'
Ashutosh Gowariker: आशुतोष गोवारिकर को मिला ‘सेंट ट्रोपेज मेडल’, फ्रांस के सिनेमा महोत्सव में हुए सम्मानित
अगले साल दो पैन इंडिया फिल्मों में दिखेंगे अदिवी
बात करें आदिवी शेष के वर्कफ्रंट की तो साल 2025 में उनकी दो पैन इंडिया फिल्में रिलीज होने वाली हैं। पहली फिल्म 'डकैत' होगी, जिसमें वह अभिनेत्री श्रुति हसन के साथ नजर आंएगे। इसे शनिल देव निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'गुडाचारी' के अगले भाग में नजर आने वाले हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 'गुडाचारी 2' उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। फिल्म को बेहतर बनाने के लिए फिल्म से जुड़े हर पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Lok Sabha Election 2024: इस बार चुनावी रण में उतरे मनोरंजन जगत के ये नौ सितारे, इनकी किस्मत का फैसला कल