अभिनेता आदित्य सील 37 साल के हो गए हैं। उन्होंने कल अपना 37वां जन्मदिन अपनी पत्नी अनुष्का रंजन के साथ मनाया। अब आज अनुष्का ने पति आदित्य के जन्मदिन के सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है और बताया कि कैसे उन्होंने आदित्य के खास दिन पर पिछले 72 घंटे उनके सेलिब्रेट किए हैं। वीडियो के साथ अनुष्का ने आदित्य के लिए एक लंबा सा खूबसूरत नोट भी लिखा है।
पत्नी ने साझा किया वीडियो
अनुष्का रंजन ने आदित्य के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां दिखाते हुए एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे दोनों ने साथ समय व्यतीत किया है और इस दौरान दोनों घूमने से लेकर डिनर और केक काटने तक एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो की शुरूआत में आदित्य पत्नी के साथ गाड़ी ड्राइव करते हुए दिखते हैं। इसके बाद कपल ने एक रेस्टोरेंट में साथ में खाने का आनंद उठाया और बाद में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते सड़कों पर घूमते दिखते हैं। वीडियो में दोस्तों के साथ आदित्य जन्मदिन मनाते और उन्हें केक खिलाते दिख रहे हैं। वीडियो के अंत में एक्टर को डांस करते भी देखा जा सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: कुछ इस तरह संडे एंजॉय कर रहीं भूमि पेडनेकर, तस्वीरें साझा कर दिखलाई झलक
अनुष्का ने लिखा खूबसूरत नोट
इस वीडियो के साथ अनुष्का रंजन ने एक प्यारा सा नोट भी अपने पति आदित्य के लिए लिखा है। अपने नोट में अनुष्का ने लिखा, “पिछले 72 घंटे अपने जीवन के प्यार का जश्न मनाते हुए बिताए। ये आदमी सुनिश्चित करता है कि मेरा हर सपना, मेरी हर ख्वाहिश पूरी हो। मैं बस यही चाहती हूं कि उसे आज और हमेशा के लिए पता चले कि मेरा जीवन तुम्हारे और तुम्हारे खूबसूरत दिल के बिना अधूरा है। पिछले सात सालों से तुम मेरे प्यार और सहारे का आधार रहे हो। अब मैं हमारे आने वाले सभी बेहतरीन सालों और यादों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। तुम जादू हो, तुम प्यार हो, तुम जीवन हो, तुम मेरे सबकुछ हो। मैं तुम्हें हमेशा बहुत-बहुत प्यार करती हूं।”